{"_id":"14ba9814de7132a83ff239820842dcf8","slug":"now-the-dream-cheap-house-is-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते आशियाने का सपना हुआ चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते आशियाने का सपना हुआ चकनाचूर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Sep 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में लंबे समय से एमडीडीए के सस्ते आवासों का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। एमडीडीए के आईएसबीटी स्थित आवासीय योजना के फ्लैटों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, अस्पताल छोड़कर भागने लगे मरीज
विज्ञापन
जिला न्यायालय के एक फैसला पर एमडीडीए को यह कदम उठाना पड़ा है। एमडीडीए के अनुसार 2004 में भूमि अधिग्रहण की कीमत पर ब्याज जोड़कर नई कीमतें तय की गई हैं। इससे फ्लैट पहले के मुकाबले काफी महंगे हो जाएंगे। पहले 28 लाख रुपए में मिलने वाला एमआईजी फ्लैट अब 32 लाख 60 हजार रुपए में मिलेगा।
विज्ञापन
आवेदन फार्म प्रकाशित करने की जिम्मेदारी बृहस्पतिवार को एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक सौंप दी गई। एक अक्तूबर से फार्म दोनों बैंकों के शाखाओं से मिलने शुरू हो जाएंगे। आवेदन फार्म के साथ लोगों को कुल कीमत की 10 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी।
फ्लैट---------एरिया---------------संख्या-----कीमत अब---कीमत पहले
ईडब्ल्यूएस-----35 वर्गमीटर-------144------8.08---------6
एलआईजी-----44 वर्गमीटर-------192------12.12---------11
एमआईजी-----70 वर्गमीटर-------224------32.60--------28
(कीमत लाख रुपए में)
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...