फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now teachers will come on two shifts

अब बचकर कहां जाओगे गुरुजी

Fri, 27 Sep 2013 12:13 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 27 Sep 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
now teachers will come on two shifts

सरकारी स्कूली के शिक्षकों को अब दोनों पालियों में अपनी हाजिरी लगानी पड़ेगी। शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के अनुपालन में गंभीरता के लिए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


व्यवस्थाओं पर निगरानी रहेगी
मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम चंद्रेश यादव ने कहा कि जनपद के सभी शासकीय विद्यालयों में अभिभावक संपर्क पंजिका तथा शिक्षक व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका प्रॉपर बनाई जाए। कहा कि इससे पठन पाठन की व्यवस्थाओं पर निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


डीएम ने अभिभावकों से विद्यालय का नियमित भ्रमण करने की अपील करते हुए कहा कि इससे विद्यालय में होने वाली गतिविधियों में पारदर्शिता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों के सुझावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नए निर्देशों में स्कूल में एक रजिस्टर की व्यवस्था होगी जिसमें शिक्षक दोनों पालियों की हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी
औचक निरीक्षण में यदि एक पाली में हाजिरी नहीं लगी तो उसे अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। आकस्मिक अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराना भी जरूरी हो गया है। हाजिरी रजिस्टर में छुट्टी की अर्जी रखकर नदारद रहने वाले शिक्षकों की छुट्टी भी अब मंजूर नहीं होगी। डीएम ने कहा कि मानकों की अनदेखी कर अध्यापन से जी चुराने वाले शिक्षकों को अब दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed