फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Now private bus operators will able to deposit tax online

देहरादून: नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, अब ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे निजी बस संचालक

Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
सार

परिवहन विभाग की ओर से एनआईसी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अस्थाई पंजीकरण के लिए भी वाहन स्वामियों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन
Dehradun News: Now private bus operators will able to deposit tax online
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में स्टेट कैरेज के तहत संचालित हजारों निजी बसों के साथ ही अन्य तमाम सार्वजनिक गाड़ियों के संचालकों को अब टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब स्टेट कैरेज संचालकों को ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से एनआईसी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अस्थाई पंजीकरण के लिए भी वाहन स्वामियों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि स्टेट कैरेज के तहत संचालित हजारों निजी बसों के संचालकों को टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने होते थे। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत उन गाड़ी संचालकों को होती थी जहां परिवहन विभाग के कार्यालय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। इसके चलते निजी बस संचालक ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे। अस्थाई पंजीकरण की सुविधा भी ऑनलाइन मुहैया कराई गई हैं। इससे वाहन स्वामियों को भारी सहूलियतें होंगी।


ऑनलाइन अस्थायी परमिट की भी की जाए व्यवस्था
ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा मुहैया कराने को लेकर परिवहन महासंघ पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। अध्यक्ष सुधीर राय का कहना है कि इससे टीजीएमओयू, जीएमओयू, रुपकुंड पर्यटन विकास, दून वैली कांट्रैक्ट कैरेज, सीमांत सहकारी संघ, यातायात एवं पर्यटन विकास समेत नौ परिवहन एजेेंसियों से जुड़े हजारों बस संचालकों को राहत मिलेगी। उन्होंने मांग उठायी कि ऑनलाइन टैक्स के साथ ही ऑनलाइन अस्थायी परमिट की भी व्यवस्था लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed