{"_id":"6127f1668ebc3e0b145aefe6","slug":"now-private-bus-operators-will-be-able-to-deposit-tax-online-city-news-drn388588967","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, अब ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे निजी बस संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, अब ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे निजी बस संचालक
Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
सार
परिवहन विभाग की ओर से एनआईसी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अस्थाई पंजीकरण के लिए भी वाहन स्वामियों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में स्टेट कैरेज के तहत संचालित हजारों निजी बसों के साथ ही अन्य तमाम सार्वजनिक गाड़ियों के संचालकों को अब टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब स्टेट कैरेज संचालकों को ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से एनआईसी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अस्थाई पंजीकरण के लिए भी वाहन स्वामियों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि स्टेट कैरेज के तहत संचालित हजारों निजी बसों के संचालकों को टैक्स जमा कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने होते थे। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत उन गाड़ी संचालकों को होती थी जहां परिवहन विभाग के कार्यालय नहीं हैं।
विज्ञापन
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। इसके चलते निजी बस संचालक ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे। अस्थाई पंजीकरण की सुविधा भी ऑनलाइन मुहैया कराई गई हैं। इससे वाहन स्वामियों को भारी सहूलियतें होंगी।
ऑनलाइन अस्थायी परमिट की भी की जाए व्यवस्था
ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा मुहैया कराने को लेकर परिवहन महासंघ पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। अध्यक्ष सुधीर राय का कहना है कि इससे टीजीएमओयू, जीएमओयू, रुपकुंड पर्यटन विकास, दून वैली कांट्रैक्ट कैरेज, सीमांत सहकारी संघ, यातायात एवं पर्यटन विकास समेत नौ परिवहन एजेेंसियों से जुड़े हजारों बस संचालकों को राहत मिलेगी। उन्होंने मांग उठायी कि ऑनलाइन टैक्स के साथ ही ऑनलाइन अस्थायी परमिट की भी व्यवस्था लागू की जाए।