फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now police will be seen running on new motorcycles

नई मोटर साइकिलों पर नजर आएगी पुलिस

Sat, 18 Jan 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now police will be seen running on new motorcycles
पुलिस लाइन में ओएनजीसी द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सुरक्षा और प्रैट्रोलिंग के लिए उत्तरा?
शहर की चीता मोबाइल अब नई मोटरसाइकिलों पर दौड़ती नजर आएगी। ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक प्रीता पंत ने शुक्रवार को 17 नई मोटरसाइकिल की चॉबी डीआईजी अरुण मोहन जोशी को सौंप दी। उन्हाेंने पुलिस को 20 और मोटरसाइकिलों के अलावा साइबर सेल और महिला हेल्पलाइन डेस्क के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ओएनजीसी निदेशक प्रीता पंत ने कहा कि पुलिस विभाग सीमित संसाधनों के बावजूद जनता की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाता है। वाहन सुपुर्द करने का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कराना है।
विज्ञापन

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शहर में सूचनाओं पर मौके पर दौड़ने वाली चीता मोबाइल के दोपहिया वाहनों की स्थिति बेहद खराब थी। बावजूद इसके उन्हें प्रयोग में लाया जा रहा था। इससे चीता मोबाइल का रिपोर्टिंग टाइम भी प्रभावित हो रहा था। पुलिस की तरफ से ओएनजीसी के समक्ष अनुरोध पत्र भेजा गया था। कार्यकारी निदेशक प्रीता पंत ने संज्ञान लेकर पुलिस को 17 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ओएनजीसी सीसीटीवी कैमरों को 10 लाख रुपये, पुलिस मॉडर्न स्कूल की मरम्मत, स्कूल बस और महिला हेल्प लाइन को फर्नीचर और कंप्यूटर उपलब्ध करा चुकी है। उन्हाेंने पुलिस को 20 और नई बाइक, साइबर सेल और महिला हेल्पलाइन को 20 कम्प्यूटर व प्रिंटर उपलब्ध कराने के अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य, ओएनजीसी महाप्रबंधक और सीएसआर के प्रभारी रामराज द्विवेदी, महाप्रबंधक कमलेश डोभाल, उप महाप्रबंधक रजनीश त्रिवेदी, एलएम लखेड़ा, वरिष्ठ एमएमओ नरेश सूद, होंडा की जीएम मोनिका, नेटवर्क मैनेजर नितिन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed