फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now meters will be checked faster, UPCL lab upgraded Electricity Uttarakhand News in hindi

Dehradun: अब तेजी से चेक होंगे मीटर, यूपीसीएल की लैब हुई अपग्रेड, सोलर-डेस्क बनाए जाने का भी प्रस्ताव

Wed, 18 Sep 2024 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 12:35 PM IST
सार

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर प्लांट के मीटरों की स्थापना से पूर्व उनकी जांच की टेस्टिंग यूपीसीएल कर रहा है।

विज्ञापन
Now meters will be checked faster, UPCL lab upgraded Electricity Uttarakhand News in hindi
मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब मीटर की खामियां तेजी से दूर होंगी। ईसी रोड स्थित मीटर टेस्ट लैब अपग्रेड हो गई है। एनएबीएल के मानकों के हिसाब से तैयार लैब में मंगलवार को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने पूजा की और समीक्षा बैठक कर मीटर टेस्टिंग में तेजी के निर्देश दिए।

विज्ञापन

यूपीसीएल एमडी ने टेस्ट लैब का निरीक्षण कर जन सुविधाओं की बेहतरी के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक को अधिकारियों ने बताया कि यह एनएबीएल से पहली सर्टिफाइड लैब है। इसमें सिंगल फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 20 पोजिशन टेस्ट बैंच स्थापित किए गए हैं। थ्री फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 10 पोजिशन टेस्ट बैंच उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

लैब में भारतीय मानक के अनुरूप सभी प्रकार के इलेक्ट्रिकल टेस्ट किए जाते हैं। वर्तमान में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर प्लांट के मीटरों की स्थापना से पूर्व उनकी जांच की टेस्टिंग यूपीसीएल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

पीएम सूर्य घर योजना में त्वरित मीटर की स्थापना के लिए मीटरों की टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के लिए प्रबंध निदेशक ने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सोलर उपभोक्ताओं की कार्यप्रणाली के सरलीकरण के लिए एक सोलर-डेस्क बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ईसी रोड स्थित कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर यूपीसीएल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed