फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now it will be mandatory to make urinal panel and lawn in the house

Dehradun News: अब मकान में यूरिनल पैनल और लॉन बनाना होगा अनिवार्य

Sat, 24 Jun 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now it will be mandatory to make urinal panel and lawn in the house
जल संरक्षण के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भवन का नक्शा स्वीकृत कराने के नियमों में बदलाव किए हैं। अब मकान बनवाते समय शाैचालय में यूरिनल पैनल लगवाना अनिवार्य होगा, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। भवन स्वामी को नक्शे में भी इनका उल्लेख करना होगा। ऐसा न करने पर मानचित्र को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि आमतौर पर शौचालयों में सामान्य टॉयलट सीट लगाई जाती है। इससे सिस्टर्न के माध्यम से काफी पेयजल खर्च होता है। इसी को देखते हुए शौचालय में यूरिनल पैनल को अनिवार्य किया जा रहा है। सभी अभियंताओं को आदेश जारी किए गए हैं कि इसका उल्लेख मानचित्र में कराने के साथ ही स्वीकृत मानचित्र के साथ जारी किए जाने वाले कवरिंग लेटर में भी किया जाए।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

300 वर्ग मीटर से बड़े मकानों में बनेंगे लॉन
एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद भवन स्वामी भूखंड के खुले भाग को सीमेंट कंकरीट या टाईल्स आदि से कवर कर देते हैं। इससे बारिश का पानी भूगर्भ में नहीं जा पाता है। भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले मकानों में लॉन बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत भवन के आगे के हिस्से में लॉन बनाया जाएगा। इससे बारिश का पानी भूगर्म में आसानी से जा सकेगा।

-------------------------------
प्राचीन कुओं को किया जाएगा संरक्षित
प्राधिकरण ने जिले में प्राचीन कुओं की तलाश शुरू कर दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त समेत सभी एसडीएम को पत्र भेजकर जिले में स्थित कुओं की सूची मांगी है। ताकि इन कुओं का संरक्षण किया जा सके। संरक्षण के बाद इन प्राचीन कुओं से आसपास रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। देहरादून शहर के अलावा गढ़ी कैंट, मसूरी आदि क्षेत्रों में ऐसे तमाम कुएं हैं, जिनका अब इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
--------------
एमडीडीए की खबर के साथ पैकेज में लगाएं----

ग्रुप हाउसिंग, मॉल, होटलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच

देहरादून। जल संरक्षण के लिए एमडीडीए होटल, मॉल, ग्रुप हाउसिंग से लेकर सभी बड़े भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के उपायों की जांच करेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि जहां भी बारिश के पानी के संरक्षण के उपाए नहीं पाए जाएंगे, वहां नोटिस के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भवनों में वर्षा जल के संरक्षण के लिए उपाय करना अनिवार्य है। वहीं, जिन भवन निर्माताओं ने मानचित्र में रूफ टाॅप सोलर पैनल दर्शाया है लेकिन उसका निर्माण नहीं किया है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed