फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Documents Tampering Case dehraduN important files related to Premlal missing from record room

दस्तावेजों से छेड़छाड़ मामला: एक और खुलासा...अब प्रेमलाल से जुड़ीं महत्वपूर्ण पत्रावलियां रिकॉर्ड रूम से गायब

Thu, 20 Jul 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

पूर्व आईएएस प्रेमलाल को रैनापुर मौजा, रानीपोखरी में 60 बीघा जमीन उनके रिश्तेदारों ने दान में दी थी। इसके बाद प्रेमलाल दिल्ली में बस गईं और इस जमीन पर दावा नहीं किया। इस बीच माफिया ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर इस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Documents Tampering Case dehraduN important files related to Premlal missing from record room
रिकॉर्ड रूम में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजिस्ट्री कार्यालयों में बैनामों से छेड़छाड़ के बाद एक और खुलासा हुआ है। रैनापुर ग्रांट मौजा स्थित पूर्व महिला आईएएस प्रेमलाल से संबंधित जमीन की महत्वपूर्ण पत्रावलियां भी राजस्व रिकॉर्ड रूम से गायब हैं। ये पत्रावलियां इस भूमि के सीलिंग से जुड़े मुकदमे से संबंधित हैं। डीएम के निर्देश पर इस संबंध में भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व आईएएस प्रेमलाल को रैनापुर मौजा, रानीपोखरी में 60 बीघा जमीन उनके रिश्तेदारों ने दान में दी थी। इसके बाद प्रेमलाल दिल्ली में बस गईं और इस जमीन पर दावा नहीं किया। इस बीच माफिया ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर इस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों डीएम की जनसुनवाई के दौरान पता चला कि इस जमीन को मुख्तारनामे के माध्यम से बेचा जा चुका है। पीलीभीत के कुछ लोगों ने प्रेमलाल का मुख्तारेआम बनकर इसका बैनामा किया था। लेकिन, जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा था।
विज्ञापन


Dehradun: 1978 से 1990 के बीच हुए बैनामों में जालसाजों ने की छेड़छाड़, अब सैकड़ों की होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित बैनामा जिस जिल्द में रखा था उसके कुछ कागजात फाड़कर उनके स्थान पर फर्जी दस्तावेज लगा दिए गए थे। इस मामले के साथ चार अन्य जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े भी सामने आए। इसके बाद एआईजी निबंधन की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान डीएम सोनिका ने प्रेमलाल की इस जमीन से जुड़े सीलिंग के मुकदमे की फाइल रिकॉर्ड रूम से मंगवाई तो कर्मचारी खाली हाथ उनके दफ्तर पहुंच गए। पता चला कि उनकी यह फाइल भी रिकॉर्ड रूम से गायब हो चुकी है। इस मामले में डीएम ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed