फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now ED will look out kitty scam investigation in Haridwar

करोड़ों के किट्टी घोटाले की जांच ED को सौंपी, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी

Thu, 21 Sep 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now ED will look out kitty scam investigation in Haridwar

हरिद्वार में किट्टी पार्टी का करोड़ों रुपए गबन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से भेजी एफआईआर और कार्रवाई की रिपोर्ट का ईडी जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर किया जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले 7-8 सालों से हरिद्वार में गुरुमीत कौर व उसका पति सविंद्र सिंह किट्टी पार्टी चला रहे थे। गुरुमीत भाजपा से जुड़ी हुई थी। करीब 11 सौ लोग इसके सदस्य हैं। इनका किट्टी पार्टी में पैसा लगा है। 12.5 करोड़ का गबन का मामला सामने आने पर हरिद्वार पुलिस ने गुरुमीत कौर व सविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इस मामले में करोड़ों रुपये की रकम जुड़ी होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर व अन्य तथ्य ईडी को दिए हैं। अब ईडी एफआईआर का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज ईडी भी मामले का खुलासा करने की कार्रवाई करेगी। प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक पीके चौधरी का कहना है कि किट्टी पार्टी मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। पुलिस एफआईआर व अन्य तथ्यों की तफ्तीश करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed