फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now apply online for driving license.

अब ऑनलाइन करें डीएल के लिए आवेदन

Mon, 07 Dec 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Dec 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
now apply online for driving license.

आरटीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री हरीश रावत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ करेंगे। दून के बाद अन्य आरटीओ कार्यालय में भी आनलाइन आवेदन खोलने का परिवहन विभाग ने प्लान बनाया है। संभागीय कार्यालय दून में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए रोजाना प्रतिदिन लगभग 300 लोग आते हैं।

विज्ञापन


फार्म खरीदने से लेकर टेस्ट देने तक लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। लाइनों का सबसे ज्यादा फायदा दलालों का होता है। वो लोगों से मनमाने पैसे वसूल करते हैं। इसी से निजात दिलाने के लिए पॉयलट प्रोजेक्ट में सारथी-4 बनाया गया है। जिसमें लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन के साथ ही फीस और अपने डाक्यूमेंट भी आनलाइन ही जमा कर सकेंगे। आरटीओ से डेट मिलने के बाद आवेदक को आरटीओ में आकर आनलाइन टेस्ट देना पड़ेगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लर्निंग लाइसेंस जारी होगा। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि दून में आनलाइन आवेदन के बाद अन्य कार्यालयों में भी आनलाइन सुविधा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10:30 नहीं 12:45 पर आएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का सारथी-4 लांचिंग का कार्यक्रम आरटीओ कार्यालय में सुबह 10:30 बजे था। लेकिन, किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम अब 12:45 हो गया। उक्त जानकारी एआरटीओ संदीप सैनी ने दी।

ये है आवेदन की वेबसाइट
www.parivahan.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed