फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Novelist Sonkar sought compensation of 60 lakhs from the producer of Nimki Mukhiya TV serial

निमकी मुखिया टीवी सीरियल के निर्माता से उपन्यासकार सोनकर ने मांगा 60 लाख का मुआवजा

Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Novelist Sonkar sought compensation of 60 lakhs from the producer of Nimki Mukhiya TV serial
चर्चित उपन्यासकार एवं नाटककार रूपनारायण सोनकर ने निर्माता-निर्देशक जमा हबीब उर्फ बैदुजम्मा पर अपने नाट्य संग्रह से कहानी चोरी कर टीवी सीरियल बनाने का आरोप लगाया है। उपन्यासकार ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में निर्माता पर साठ लाख का मुआवजा देने का वाद एडीजी कामर्शियल देहरादून की अदालत में दायर किया है। आरोप है कि निर्माता ने उनके नाट्य संग्रह समाज द्रोही के एक नाटक ‘खल छल नीति’ की कहानी, थीम व पात्र चोरी करके टीवी सीरियल ‘निमकी मुखिया’ बनाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्षों ने न्यायालय एडीजे कमर्शियल देहरादून के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखा। वादी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा ने न्यायालय को अवगत कराया कि उन्होंने निर्माता-निर्देशक के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उपन्यासकार को अपने वाद में संशोधन मुआवजे की मांग के लिए निर्देशित करते हुए देहरादून में दायर करने को कहा था। उनका तर्क था कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वह एडीजे कामर्शियल न्यायालय में प्रस्तुत हुए हैं। उनका तर्क था कि उपन्यास में प्रधान पति का क्रिएशन लेखक ने किया है। प्रधान पति कोई सांविधानिक पद नहीं है। जबकि नाटक में सवर्ण और दलित ग्राम प्रधान की कहानी है।
विज्ञापन

यह ग्रामीण पृष्ठभूमि पर लिखा गया रूपनारायण सोनकर का पहला नाटक है। वादी पक्ष का कहना था कि टीवी सीरियल के निर्माता ने चोरी करके इसी नाटक को दो ग्राम प्रधानों की कहानी के आधार पर सीरियल बनाया है। जबकि, टीवी सीरियल निर्माता की ओर से सभी आरोपों को निराधार बताया गया। न्यायालय में दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्षकारों के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि तय की है। बता दें कि साहित्यकार रूपनारायण सोनकर का एक मुकदमा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राकेश रोशन के खिलाफ भी चल रहा है। सोनकर ने राकेश रोशन पर उनके उपन्यास सूअरदान की कहानी चोरी करके कृष-थ्री फिल्म बनाने का आरोप लगाया था। रूपनारायण सोनकर इस मामले में हाईकोर्ट से जीत चुके हैं और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed