फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notices have been issued regarding demolition

Dehradun News: दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी से की शिकायत

Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Notices have been issued regarding demolition
कुल्हाल में दुकानों को ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। लेकिन, आरोप है कि इनमें से कई दुकानों व खसरा नंबर को विभागीय साठ-गांठ कर अतिक्रमण से बाहर रखा गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए इकबाल, सुशील और ताहिर ने बताया कि कुल्हाल में 40 वर्षों से दुकान और छोटे-मोटा कारोबार कर जीवनयापन करते आ रहे हैं। बीते दिनों उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से जमीनों को खाली करने के लिए कहा गया था। इसमें हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बगैर जांच किए फिर से हमें नोटिस भेज दिए गए हैं। जबकि, विभागीय साठगांठ से कुछ खसरा नंबर व दुकानों को अतिक्रमण से बाहर रखा गया है। जानकारी में आया है कि ये लोग निगम में ठेकेदारी के कार्य में कार्यरत हैं। उन्होंने मांग की कि सभी की जांच निष्पक्ष तरीके से हो और हमारा भी पक्ष सुना जाए। इसके अलावा, हमें दुकानों से सुरक्षित सामान निकालने का समय दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed