{"_id":"5e6e580f8ebc3ea4e62ce863","slug":"notice-to-11-schools-and-madrasa-for-avoid-corona-virus-order-in-haridwar-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: कोरोना को लेकर 11 स्कूल-मदरसों से जवाब तलब, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: कोरोना को लेकर 11 स्कूल-मदरसों से जवाब तलब, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश
Sun, 15 Mar 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:01 PM IST
सार
- शिक्षा विभाग ने दिए हुए हैं 31 मार्च तक स्कूल बंद रखने के आदेश
- बहादराबाद ब्लॉक में खोले गए चार प्राइवेट स्कूल और तीन मदरसे
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आदेशों की अवहेलना करने पर शिक्षा विभाग ने बहादराबाद ब्लॉक के चार प्राइवेट स्कूल और सात मदरसों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इन सभी सात स्कूल और मदरसा संचालकों ने शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद अपने यहां पढ़ाई जारी रखी। नोटिस में तीन दिन के अंदर जवाब मांगा मांगा गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस को देखते हुए 31 मार्च तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल और मदरसों में अवकाश रखने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बाद भी शिकायतें मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल और मदरसे मनमर्जी से स्कूल खोल रहे हैं। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने सभी उप शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किए थे कि वे सभी प्राइवेट स्कूल व मदरसों पर नजर रखे। यदि कोई स्कूल या मदरसा खुला मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद से उप शिक्षाधिकारी स्कूलों पर नजर बनाएं हुए हैं।
विज्ञापन
रुड़की उप शिक्षाधिकारी सुबोध मलिक, लक्सर उप शिक्षाधिकारी अमित कोठियाल, नारसन उप शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर व भगवानपुर उप शिक्षाधिकारी कुंदन सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों व मदरसों पर नजर रखे हुए हैं। शनिवार को किसी भी स्कूल के खुले होने की शिकायत नहीं आई। हालांकि बहादराबाद की प्रभारी उप शिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने बताया कि शनिवार को ब्लॉक में चार प्राइवेट स्कूल व रविवार को सात मदरसे खुले थे।
विज्ञापन
इन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि मदरसा बोर्ड के सचिव अखलाक अहमद से वार्ता हुई है। उन्होंने सोमवार से किसी भी मदरसे के न खुलने का आश्वासन दिया है। जो प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं, उनके खिलाफ नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं स्कूल
एम वैली पोंटेंसरी स्कूल, महाराज संत रघुवीर पब्लिक स्कूल, ब्राइट वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, दीक्षा राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल।
ये हैं मदरसे
मदरसा इस्लामिया रशिदिया तेलियान ज्वालापुर, मदरसा अरसादिया इस्लामिया, मदरसा अरुदूनिया समसूल, मदरसा गुलशन ए इस्लाम जस्सोदरपुर, मदरसा नूर ए शब्बीर, मदरसा तालिम ए जहीद, मदरसा राणा ए तालीम।