फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice for indiscipline to Bjp more than 60 worker

60 से अधिक भाजपाइयों को अनुशासनहीनता का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Thu, 30 Nov 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Nov 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Notice for indiscipline to Bjp more than 60 worker
ajay bhatt

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से भीतरघात करने के आरोप में भाजपा ने 60 से भी अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर उनका जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


जवाब के आधार पर ऐसे कार्यकर्ताओं का पार्टी में भविष्य तय किया जाएगा। ऐसे कार्यकर्ताओं अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को भले ही 57 सीटों पर जीत हासिल हुई  थी, लेकिन कई प्रत्याशियों ने अपने ही साथियों पर भीतरघात का आरोप लगाया था। इस तरह की शिकायत जिलाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कई पदाधिकारियों द्वारा की गई थी। बड़ी संख्या में शिकायत आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मामले को अनुशासन समिति को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन समिति की कई टीमों ने विधानसभा क्षेत्रवार दौर कर शिकायतों की सत्यता की जांच की। समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को सौंप दी थी। इसके आधार पर उनको नोटिस जारी किए हैं। जिन कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया है उसमें कई ऐसे भी हैं जो विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदार थे।


देहरादून के भी एक-तो चर्चित नेताओं को नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अक्सर दिखाई देने वाले एक कार्यकर्ता का नाम भी इस सूची में शामिल बताया जाता है। इन चर्चित नेताओं के नाम पर पार्टी के पदाधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।

अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुछ कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद पार्टी के संविधान के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जवाब संतोषजनक होने की स्थिति में कार्रवाई नहीं भी हो सकती है।
अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed