{"_id":"129489060af20fc13ee4e038864bf55f","slug":"notice-against-code-of-conduct-violation-to-cm-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने भेजा सीएम रावत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने भेजा सीएम रावत को नोटिस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूर्मांचल परिषद के होली मिलन समारोह में लाखों रुपये की घोषणाएं कर मुख्यमंत्री हरीश रावत आचार संहिता के उल्लंघन में फंसते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वत: संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस भेजा है। सीएम से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
कुछ दिन पूर्व होली के अवसर पर जीएमएस रोड पर आयोजित परिषद के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
51 लाख रुपए की घोषणा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कूर्मांचल भवन के निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की घोषणा कर दी। इसी का संज्ञान लेते हुए एआरओ मोहन चंद बर्निया की ओर से मुख्यमंत्री को आचार संहिता के उल्लघंन का नोटिस शुक्रवार को भेजा गया।
विज्ञापन
आचार संहिता प्रभारी बंशीधर तिवारी ने बताया अखबार में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है।