फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   note par charcha by congress on noteban.

नोटबंदी के फैसले में हुआ बड़ा घोटाला, जेपीसी से हो जांच: माकन

Sat, 26 Nov 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Nov 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
note par charcha by congress on noteban.
देहरादून में अजय माकन - फोटो : AmarUjala

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने नोटबंदी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने नौटबंदी के फैसले में घोटाले का आरोप लगाते हुए जेपीसी गठन कर जांच की मांग की है। कहा कि पीएम मोदी से देश से माफी मांगें। उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला देते हुआ कहा कि सत्ता पाने के लिए केंद्र सरकार कुछ भी कर सकती है। 

विज्ञापन


देहरादून पहुंचे अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि पार्टी दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों को जोड़ने की कवायद कर रही है। नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए माकन ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को नुकसान हो रहा है। नोटबंदी के चलते जनता के सामने बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। लोग अपने ही पैसे के लिए बैंकों के सामने धक्के खा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं की जमीन खरीद की जांच की मांग

note par charcha by congress on noteban.
पीएम मोदी - फोटो : self

वहीं कांग्रेस नेता ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए। नोटबंदी से पहले भाजपा नेताओं द्वारा जमीनों की खरीद-फरोख्त पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं की डिपॉजिट और जमीनों की खरीद की जांच किए जाने की मांग की है।

माकन ने कहा कि 28 नवंबर को कांग्रेस पार्टी आक्रोश दिवस मनाकर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोलेगी। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने चाय पर चर्चा की थी। अब कांग्रेस नोट पर चर्चा करेगी। इसके लिए पार्टी दिल्ली में नोट पर चर्चा का श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने केंद्र से नोटबंदी से हो रहे दुष्प्रभाव को रोकने के लिए शीघ्र उपाय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed