{"_id":"6ae9da7c1bc3cdb7540bc505","slug":"not-everything-that-glitters-is-goldnot-everything-that-glitters-is-gold-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138214-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हर चमकदार चीज सोना नहीं होती, हॉलमार्क से परखें गहनों की शुद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हर चमकदार चीज सोना नहीं होती, हॉलमार्क से परखें गहनों की शुद्धता
Tue, 03 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
- एचयूआईडी नंबर और वजन की जांच से खरीदारी में धोखाधड़ी से बच सकेंगे ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। धनतेरस और दीपावली पर सोने-चांदी की खरीदारी के बीच ग्राहकों के लिए आभूषणों की शुद्धता और सही वजन की पहचान करना जरूरी है। चमक देखकर गहनों की गुणवत्ता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हॉलमार्क, एचयूआईडी नंबर और पक्के बिल के माध्यम से ग्राहक घर बैठे आभूषणों की प्रामाणिकता जांच सकते हैं।
ज्वेलर्स कारोबारी अर्पण अग्रवाल के अनुसार, सोने के आभूषण खरीदते समय बीआईएस का लोगो, शुद्धता का ग्रेड और छह अंकों का एचयूआईडी नंबर जरूर देखना चाहिए। 22 कैरेट सोने पर 916, 18 कैरेट पर 750 और 14 कैरेट पर 585 अंकित होता है। बीआईएस केयर एप में वेरिफाई एचयूआईडी विकल्प से नंबर डालकर आभूषण की शुद्धता और निर्माता की जानकारी जांची जा सकती है।
सराफा व्यापारी मंदीप सिंह ने बताया कि ग्राहक खरीदारी के दौरान आभूषण का वजन, कैरेट, मेकिंग चार्ज और बिल में दर्ज विवरण जरूर जांचना चाहिए। खरीदारी के बाद बिल और हॉलमार्क की जानकारी सुरक्षित रखना जरूरी है, जिससे जरूरत पड़ने पर आभूषण की गुणवत्ता और कीमत संबंधी शिकायत की जा सके।