फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non bailable warrant issued to bjp mla champion three supporters in roorkee

भाजपा विधायक चैंपियन के तीन समर्थकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

Sat, 20 Apr 2019 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Non bailable warrant issued to bjp mla champion three supporters in roorkee
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन समर्थकों के खिलाफ विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं।

विज्ञापन


वारंट जारी होने के बाद चैंपियन समर्थकों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि वारंट जारी होने से दोनों विधायकों के बीच विवाद फिर तूल पकड़ सकता है। पिछले दिनों झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जमकर जुबानी जंग चली थी।
विज्ञापन


दोनों विधायकों के बीच चली जुबानी जंग के बीच समर्थकों में भी वाक युद्ध शुरू हो गया था। इस बीच विधायक चैंपियन के समर्थकों ने एक होटल में प्रेसवार्ता कर झबरेड़ा विधायक पर कई आरोप लगाए थे। चैंपियन समर्थकों ने विधायक की पत्नी वैजयंती माला के खिलाफ भी अपशब्द कहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वैजयंती माला ने 27 मार्च को चैंपियन समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि विधायक चैंपियन के तीन समर्थकों ने उनके पति के साथ ही अनुसूचित समाज को भी नीचा दिखाया है। 

आरोप लगाया था कि अमर्यादित बयान देकर जातीय तनाव व्याप्त करने की कोशिश है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चैंपियन समर्थकों ढंडेरा निवासी फुरकान, पहल सिंह और पप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद चैंपियन समर्थकों ने पुलिस के सामने अपना पक्ष नहीं रखा और न ही कोर्ट में। ऐसे में कोर्ट की तरफ से तीनों के खिलाफ शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed