{"_id":"164dce01d1a65b53f9fe7e63c61a85fb","slug":"nomination-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आज से नामांकन, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आज से नामांकन, तैयारियां पूरी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 19 अप्रैल तक चलने वाली प्रक्रिया में प्रत्याशी पहले दिन से ही नामांकन पत्र लेने के साथ ही नामांकन भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
टिहरी संसदीय क्षेत्र का नामांकन देहरादून में, पौड़ी सीट का पौड़ी में और हरिद्वार संसदीय सीट के प्रत्याशी हरिद्वार में नामांकन करा सकेंगे।
राजधानी में तैयारियां पूरी
राजधानी दून में नामांकन जमा किए जाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी के साथ पांच लोग ही अंदर आ सकते हैं।
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी के लिए एक प्रस्तावक जरूरी है। निर्दलीय प्रत्याशी अपने साथ 10 प्रस्तावक लाने होंगे।