फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nomination dispute on dhanaulti assembly seat

धनोल्टी विधानसभा में मल्ल के नामांकन पर फंसी कांग्रेस 

Sat, 28 Jan 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jan 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
nomination dispute on dhanaulti assembly seat
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

धनोल्टी विधानसभा में मनमोहन सिंह मल्ल के नामांकन को लेकर कांग्रेस फंस गई है। पार्टी ने इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम पंवार को समर्थन देने का एलान तो कर दिया मगर अब मल्ल मैदान से हटने को तैयार नहीं है। बकौल मल्ल, ‘मैंने पार्टी सिंबल पर नामांकन भरा है और मैं चुनाव मैदान से बिल्कुल नहीं हटूंगा। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दोहराया कि आलाकमान के फैसले पर अमल कराया जाएगा, मगर मल्ल के तेवरों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्ल के साथ बैठक की। बताते हैं कि इस बैठक में दोनों दिग्गजों ने मल्ल पर नामांकन वापसी को लेकर दबाव बनाया। मगर मल्ल नाम वापस लेने को तैयार नहीं हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष ने 24 जनवरी को ही सिंबल दे दिया था। नामांकन करने के दिन तक उन्हें पार्टी के निर्णय के बारे में नहीं बताया गया।
विज्ञापन


अब जबकि वह पार्टी सिंबल से नामांकन दाखिल कर चुके हैं तो अब पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। मल्ल की मानें तो उन्होंने दोनों शीर्ष नेताओं से अनुरोध किया है कि वे पार्टी आलाकमान को फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव मैदान से न हटने की मल्ल की जिद ने कांग्रेस की दुविधा बढ़ा दी है। तकनीकी तौर पर मल्ल के नामांकन को चुनौती नहीं दी जा सकती। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो नामांकन वापसी के अंतिम दिन शाम तीन बजे तक पार्टी यदि प्रत्याशी बदलने या वापस लेने की लिखित सूचना चुनाव अधिकारी को उपलब्ध करा देती तो छंटनी में मल्ल का नामांकन निरस्त हो जाता। मगर निर्वाचन विभाग को पार्टी की ओर से अब तक कोई पत्र नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में पार्टी के पास अब सिर्फ एक ही विकल्प है कि मल्ल खुद नामांकन वापस लें।
  
पार्टी सिंबल पर नामांकन दाखिल कर चुका हूं और चुनाव मैदान से हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
- मनमोहन सिंह मल्ल

मनमोहन सिंह मल्ल के नामांकन के संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हम भी अखबारों में पढ़ रहे हैं।
-देवेंद्र सिंह नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी

कोई फैसला होता है, उसे लेकर पुनर्विचार याचिका भी प्रावधान है। इस मामले में कोई न कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। आलाकमान से बातचीत की जा रही है।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed