इस सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने लगाया दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया के आखरी दिन शनिवार को कुल 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
अब तक प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों से कुल 96 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
उत्तराखंड में सर्वाधिक 34 लोगों ने हरिद्वार संसदीय सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश की है। 21-22 अप्रैल को नामांकन पत्रों का परीक्षण किया जाएगा।
23 अप्रैल को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। उसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया के आखरी दिन टिहरी से नामांकन दाखिल करने वालों में मासूम (निर्दलीय), सोहनपाल सिंह (निर्दलीय), जय प्रकाश उपाध्याय (निर्दलीय-यूकेडी), प्रेम सिंह यादव (राष्ट्रीय आर्दश पार्टी),शराफत अली (मुस्लिम मंजलिस मंच उत्तर प्रदेश पार्टी), जोहरी लाल सुमन (भारतीय मूल निवास समाज पार्टी), हाजी मोहम्मद यूसुफ (पीस पार्टी) गौरव पुण्डीर (निर्दलीय) और सुरेश चन्द्र (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-(ए))शामिल हैं।
यूकेडी-एरी गुट ने नामांकन दाखिल किया
लोक सभा क्षेत्र पौड़ी से अनूप नेगी (यूकेडी(पी)), हरक सिंह रावत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), हबीबुर्रहमान (मुस्लिम मजलिस पार्टी) और भूपाल सिंह (यूकेडी-एरी गुट) ने नामांकन दाखिल किया है।
लोक सभा क्षेत्र अल्मोड़ा से नारायण राम (यूकेडी) और चन्द्रमोहन बेरी (निर्दलीय) ने पर्चा भरा है।
लोक सभा क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोक सभा सीट से विजय पाल सिंह (निर्दलीय-पवार गुट), अजय वशिष्ठ (निर्दलीय), अकील अहमद (बसपा), भगवान स्वरूप (निर्दलीय), फहीम मियां (निर्दलीय) शकील अहमद (निर्दलीय) और राम सिंह (पीस पार्टी) ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
लोक सभा क्षेत्र 5-हरिद्वार से विजय कुमार कम्पानी (पूर्वांचल राष्ट्रीय कांग्रेस), ब्रिगेडियर गोविन्द प्रसाद बड़थ्वाल (निर्दलीय), अशरफ (निर्दलीय), प्रमोद कुमार (निर्दलीय), रामनरेश (कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी), श्रीमती जुल्फान (बसपा), मोहसिन (निर्दलीय), मोहम्मद यूनुस (निर्दलीय), जयसिंह (निर्दलीय), श्रीमती रजियाबेग (निर्दलीय), परवेज (अकिल ऑल इंडिया माइनरटी फ्रंट), सुनील (निर्दलीय), तासिन (निर्दलीय), मोहन सिंह कटारिया (राष्ट्रीय आदर्श पार्टी), मुकेश सैनी (बहुजन मुक्ति पार्टी), अब्दुल अलीम (निर्दलीय), जावेद (निर्दलीय), राकेश कुमार शर्मा (निर्दलीय), इरफान अहमद (निर्दलीय), सरदार खान (निर्दलीय), खुर्शीद अहमद (निर्दलीय) और अब्दुल रहीम (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किया है।
सर्वाधिक 34 उम्मीदवार हरिद्वार से
टिहरी लोकसभा सीट से कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिले किए हैं। पौड़ी लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशियों और अल्मोड़ा सुरक्षित लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से 19 ने अपनी उम्मीदवारी जताई है। सर्वाधिक 34 उम्मीदवार हरिद्वार लोकसभा सीट नामांकन भरने वालों में शामिल हैं।
आखिरी दिन नौ प्रत्याशियों ने भरे परचे
टिहरी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने के आखिरी दिन शनिवार को कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।
इनमें बसपा प्रत्याशी शीशपाल सिंह ने दोबारा नामांकन पत्र जमा किया है। इस संसदीय क्षेत्र के लिए अब तक कुल 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 33 प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने 53 नामांकन पत्र लिए थे।
शनिवार को नामांकन पत्र जमा करने वालों में यूकेडी प्रत्याशी सोहनपाल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी मासूम शाह, यूकेडी केजय प्रकाश उपाध्याय, भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी के प्रत्याशी जौहरीलाल सुमन, पीस पार्टी के हाजी मोहम्मद यूसुफ, निर्दलीय गौरव पुंडीर, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के सुरेशचंद्र, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के प्रेम सिंह यादव, मुसलिम मजलिस मंच के प्रत्याशी शराफत अली हैं।
बसपा के शीशपाल सिंह ने दोबारा नामांकन पत्र जमा किया। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पहले ही नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।
सुबह 11 बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
कांग्रेस के साकेत बहुगुणा ने दो, निर्दलीय ब्रह्मदेव झा ने दो, जपेंदर सिंह ने तीन, नंदकिशोर ने तीन, सत्येंद्र शर्मा ने दो, भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चार सेट जमा किए।
इसके अलावा कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के दो से तीन सेट जमा किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रत्याशियों के ब्यौरे के संबंध में लोग रविवार और सोमवार सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी जाएगी।