फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nodal officers will be appointed in the departments for the implementation of investment proposals.

Dehradun News: निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के लिए विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी

Tue, 03 Feb 2026 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will be appointed in the departments for the implementation of investment proposals.
-मुख्यमंत्री धामी ने एमओयू प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

-वैश्विक निवेशक सम्मेलन के निवेश प्रस्तावों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमओयू किए गए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। जो ग्राउंडिंग की नियमित रूप से निगरानी करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू निवेश प्रस्तावों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का शीघ्र निपटारा किया जाए। यदि किसी नीति में संशोधन, सरलीकरण या शिथिलीकरण की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र पैरवी करें। उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद व संपर्क बढ़ाया जाए। राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण, सरलीकरण प्रक्रिया के साथ उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आध्यमिक जोन, आयुर्वेद एम्स व भराड़ीसैंण में मंदिर निर्माण को प्राथमिकता में लेने को कहा है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह से अनावश्यक देरी न की जाए। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, रणजीत सिन्हा, एस.अद्दांकी, सी. रविशंकर, धीराज गर्ब्याल, वन विभाग से रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी समेत विभिन्न विभागों अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
अब तक 1.07 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग
दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.57 लाख करोड़ रुपये के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए। इसमें अब तक 1.07 करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के औद्योगिक एवं आर्थिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सकारात्मक परिणाम को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ राज्य हित में लिया जाना चाहिए।
......
पर्यटन, उद्योग व निवेश के नए अवसरों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि आतिथ्य क्षेत्र में में होटल निर्माण की व्यापक संभावनाएं है। पिथौरागढ़, कैंची धाम समेत अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग ने अवगत कराया कि विशेष पर्यटन क्षेत्र के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया आधारित फोकस पॉलिसी तैयार की जा रही है।

.....
संस्कृति, अध्यात्म और संतुलित विकास को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और प्राचीन गौरवशाली विरासत का केंद्र बिंदु है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक होमवर्क करने, हिंदू स्टडीज सेंटर एवं प्राच्य शोध केंद्र स्थापित करने पर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed