फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No trace found of the missing person in the Tons River; SDRF operation continues.

Dehradun News: टोंस नदी में लापता का नहीं लगा सुराग, एसडीआरएफ का ऑपरेशन जारी

Tue, 28 Jul 2026 09:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
No trace found of the missing person in the Tons River; SDRF operation continues.
सैंज गांव के पास सोमवार रात अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक के साथ तेज बहाव में बहे कुमरेश सिंगटा (47) का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। थाना पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दिनभर त्यूणी से लेकर अणू और फेडिज पुल तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

बता दें कि मूल रूप से थंगाड़, नेरवा (हिमाचल प्रदेश) और हाल निवासी रिशाणू (त्यूणी) कुमरेश सोमवार रात एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सैंज गांव के समीप उनकी बाइक बेकाबू होकर टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में कुमरेश नदी में बह गए थे, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति पेयजल लाइन में फंस गया था। उसे रात में ही एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया था। मंगलवार सुबह से ही पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने नदी किनारे संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। इन दिनों टोंस नदी पूरे उफान पर है और पानी भी बेहद मटमैला है। नदी के अत्यधिक तेज बहाव के कारण गोताखोरों को रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे कई किलोमीटर तक सघन खोजबीन की है। जब तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, हमारी ओर से संयुक्त तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed