फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no security for new gas connection

नए गैस कनेक्शन के लिए नहीं देनी होगी सिक्योरिटी

Wed, 25 Sep 2013 10:09 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Sep 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
no security for new gas connection

देहरादून में बीपीएल राशन कार्ड धारकों को बिना सिक्योरिटी राशि जमा किए नया गैस कनेक्शन मिल सकेगा।

विज्ञापन


राजधानी में योजना का लाभ जिले के मांडूवाला क्षेत्र के आसपास गांवों के बीपीएल कार्ड धारकों को ही मिल सकेगा, जिसके लिए वेरीफिकेशन का काम किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण वितरक योजना के तहत जिले में पहली बार यह योजना शुरू होगी।

नई एजेंसी खोली गई
आईओसी के एरिया सेल्स मैनेजर रोहन दलाल ने बताया कि योजना के तहत मांडूवाला में पंवार इंडेन ग्रामीण वितरक नाम से नई एजेंसी खोली गई है, जहां से बीपीएल कार्ड धारकों को बिना सिक्योरिटी राशि के गैस कनेक्शन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन उन्हीं बीपीएल कार्ड धारकों को मिल सकेगा, जिनके पास पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब डीएल बनाना पड़ेगा और भी महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह सिक्योरिटी फ्री योजना सिर्फ एक ही बार लागू हो सकेगी। इसके तहत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर और रेग्यूलेटर साथ में मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना से एजेंसी के आसपास करीब चार किलोमीटर तक के गांव के उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकेगा। पहले एजेंसी के नजदीकी गांवों को लिया जाएगा। फिलहाल 84 लोगों का वेरिफिकेशन किया गया है, जबकि अन्य लोगों का किया जा रहा है।

प्रदेश में हैं चार एजेंसी
राजीव गांधी ग्रामीण वितरक योजना के तहत आईओसी की वर्तमान समय में प्रदेश भर में कुल चार गैस एजेंसियां हैं। आईओसी के डिप्टी मैनेजर सेल्स धीरेंद्र  ने बताया पूर्व में दी गई विज्ञप्ति में सिर्फ चार जगहों से रिस्पांस मिला। इसके तहत हरिद्वार में 3 और देहरादून में एक एजेंसी खोली गई। जल्द ही पूरे प्रदेश में योजना के तहत एजेंसी खोलने के लिए दोबारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed