फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no restriction for any caste in the temple of uttarakhand.

उत्तराखंड के मंदिरों में वर्ग विशेष के प्रवेश पर कोई रोक नहीं: CM

Sat, 16 Jan 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
no restriction for any caste in the temple of uttarakhand.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि राज्य के किसी भी मंदिर में वर्ग विशेष के लोगों के प्रवेश पर रोक नहीं है। कुछ मंदिरों में वर्ग विशेष के लोगों के प्रवेश पर कथित तौर पर रोक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों में आपसी सद्भाव की परंपरा रही है। उत्तराखंड में हिंदुओं के सबसे बडे़ धार्मिक आस्था के केंद्रों श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में प्रवेश से पहले लोगों की जाति व धर्म के बारे में कोई पूछताछ नहीं की जाती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि कुछ लोग उत्तराखंड में आपसी सद्भाव की महान परंपरा को मजबूती देने के बजाए गलत बातों का प्रचार करते हैं। जिसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑड-इवन पर बोले, अभी दून में जरूरत नहीं

no restriction for any caste in the temple of uttarakhand.

दिल्ली की तर्ज पर देहरादून में भी ऑड-इवन नंबर गाड़ियों का फार्मूला अपनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है कि यह फार्मूला लागू किया जाय।

यहां छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा सकता है। जिस प्रकार दिल्ली में धरना, प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर को निश्चित किया गया है उसी प्रकार यहां भी एक क्षेत्र विशेष को इसके लिए चिन्हित किया जा सकता है।

इसी प्रकार नगर परिक्रमा पूरे नगर की न होकर एक सीमित क्षेत्र तक भी किया जा सकता है। लोग इस बात का प्रयास करें कि जिस समय स्कूलों की छुट्टी होती है उस समय जहां तक संभव हो गाड़ी लेकर न निकलें।

एनजीटी को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड का सबसे अधिक योगदान रहा है। सरकार की ओर से ग्रीन कवर को लगातार बढ़ाया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद जलसंवर्धन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed