फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no protest in dehradun clock tower.

घंटाघर से 500 मीटर में प्रदर्शनों पर रोक

Sun, 28 Feb 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
no protest in dehradun clock tower.

कमिश्नर ने पुलिस और प्रशासन को घंटाघर से 500 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शनों पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने और नो पार्किंग का पालन सख्ती से कराना होगा।

विज्ञापन


शनिवार को कमिश्नर सीएस नपलच्याल की अध्यक्षता में शहर की यातायात व्यवस्था पर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कमिश्नर ने एमडीडीए और पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए कि व्यस्ततम क्षेत्र सहारनपुर रोड, आईएसबीटी, राजपुर रोड, तहसील चौक पर जहां यातायात का अधिक दबाव रहता है, वहां पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घंटाघर के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। घंटाघर से 500 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध तत्काल लागू किया जाए। आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि शहर में संचालित विक्रम और अन्य वाहनों का रूट निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रूट पर अलग-अलग रंग के वाहन संचालित किए जाएं। विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं अलग-अलग योजना के लिए सड़क खुदाई का कार्य आपसी समन्वय से करें और सड़क को साथ-साथ सही कर दें। ताकि गड्ढों और टूटी सड़कों से यातायात ज्यादा बाधित न हो।


बैठक में आईजी संजय गुंज्याल, डीएम रविनाथ रमन, एसएसपी डा. सदानंद दाते, एडीएम प्रताप शाह, सिटी मजिस्ट्रेट एलएन मिश्रा, एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का, एसपी ट्रैफिक डीएस गुंज्याल, व्यापारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

यह टिप्स भी दिए
: सड़क किनारे जहां संभव हो नाली को अंडर ग्राउंड कर सड़क चौड़ी कराएं।
: ऊर्जा निगम सड़कों पर लगे विद्युत पोल शिफ्ट करें।
: जिन सड़कों पर केंद्रीय संस्थानों की जमीन है, सड़क चौड़ीकरण के लिए उस जमीन को अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाएं।
: नगर निगम शहर की नियमित सफाई रात को करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed