{"_id":"58b19de34f1c1b555cb22e56","slug":"no-power-cut-during-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में नहीं होगी जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में नहीं होगी जाएगी बिजली
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Feb 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बोर्ड परीक्षाओं में बिजली कटौती न करने का दावा किया है। प्रबंधन की ओर से इस बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीएससी, आईसीएसईई और उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विद्युत सुधार के नाम पर पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि विद्युत कटौती और आपूर्ति सुचारु किए जाने के बारे में यूपीसीएल के दफ्तरों और कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि यही हाल रहे तो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में छात्रों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
उधर, यूपीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि विद्युत सुधार के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके चलते जरूरत पड़ने पर विभिन्न जगह शटडाउन लिया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अगले कुछ दिन बाद से जरूरी मरम्मत कार्य होगा तभी बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत सुधार के अन्य बड़े कार्य बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही किए जाएंगे। इस संबंध में सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया जा रहा है।