फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no one has to come for pregnant lady help

सड़क पर नग्न पड़ी गर्भवती की मदद को कोई नहीं आया

Sat, 28 Sep 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
no one has to come for pregnant lady help

राजधानी देहरादून में एक गर्भवती महिला सड़क पर तड़पती मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

विज्ञापन


बदहवासी के आलम में दर्द से कराहती महिला कुछ बड़बड़ा रही थी। लोग उसे देखते और चले जाते। इत्तिफाक से वहां से गुजरी समाधान हेल्पलाइन की संवासिनियों ने उसे देखा। कपड़े पहनाकर उसे दून महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। आज मनोरोग विशेषज्ञ उसकी जांच करेंगे।

पढ़ें, गैंगरेप में दोषी साबित हुए पूर्व बीजेपी नेता
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे जाखन में अंजली डेयरी के पास सड़क किनारे एक गर्भवती महिला पड़ी तड़प रही थी। वहां से गुजर रही समाधान हेल्पलाइन की संवासिनी सीमा चौधरी, नंदिनी शर्मा और पुष्पा ने महिला से नाम पूछा तो वह ठीक से बता नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवासिनियों का कहना है कि हालत देख अंदेशा है कि खुद पर हुए जुल्मोसितम का असर उसके जेहन पर पड़ा है। वह बदहवासी में है। वह अपना पता तक भूल गई है। यह पूछने पर कि उसके कपड़े कहां हैं? बोली-‘दरिंदे मेरे कपड़े नोंच डालते हैं, इसलिए कपड़े नहीं पहनती। (चुटहिल हाथ दिखाते हुए बोली) लड़के और आदमी मारते हैं। भीख खाती हूं।’


पढ़ें, मानसिक परेशानियों के बावजूद डटी रही 'निर्भया'

महिला पीड़ा से तड़पती रही और लगता था जैसे मन ही मन बड़बड़ा रही हो। उसे दून महिला चिकित्सालय के लेबर रूम में भरती किया गया। डॉक्टरों और नर्सों के सवाल पूछते ही वह उग्र हो जाती। डॉ. निधि रावत ने बताया कि उसे नींद की दवा देकर सुला दिया गया है। महिला की स्थिति देखकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे।

दून महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मनोरोग विशेषज्ञ को कॉल भेज दी गई है। वह शनिवार सुबह उसकी जांच करेंगे। अभी तक डिलेवरी नहीं कराई गई है। उसकी स्थिति स्थिर करने की डॉक्टर कोशिश कर रही हैं। जैसी हालत होगी, उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed