फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No lawyer came for those who attacked the police in the police station

Dehradun News: थाने में पुलिस पर हमला करने वालों के लिए नहीं आया कोई वकील

Mon, 03 Jul 2023 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
No lawyer came for those who attacked the police in the police station
क्लेमेंटटाउन थाने में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के पक्ष में रविवार को कोई वकील नहीं आया। बार एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा की और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को किराया और मरम्मत के विवाद को लेकर दो पक्ष क्लेमेंटटाउन थाने पहुंचे थे। यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव में एसओ शिशुपाल राणा और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी उन्होंने हमला बोल दिया। इसमें एसओ घायल हो गए। उनके सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। इसके बाद पुलिस ने धन सिंह फर्त्याल निवासी सोसायटी एरिया और उसके तीन बेटों विनय, अरुण और वरुण के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें रविवार को न्यायालय लेकर पहुंची थी। यहां बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा की और कोई भी वकील आरोपियों के पक्ष में अदालत में खड़ा नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने कहा, पुलिस पर इस तरह हमला उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है। आरोपियों की ओर से रविवार को कोई अधिवक्ता नहीं आया था। लेकिन, आगे भविष्य में क्या होता है, यह अधिवक्ताओं की मर्जी पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed