फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no experience marks in teaching job

अशासकीय स्कूलों में टीचर बनने को अब नहीं मिलेंगे अनुभव के अंक

Tue, 07 Feb 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Feb 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
no experience marks in teaching job
Teacher Shimla

उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों को अब अनुभव के अंक नहीं मिलेंगे। पौड़ी जिले में 86 टीचरों की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


पहले अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर अभ्यर्थी को अधिकतम 25 अंक तक मिलते थे। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन की ओर से नियुक्तियों में मनमानी रोकने के लिए इंटरव्यू के अंक भी 25 से घटाकर दस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अशासकीय स्कूलों में टीचरों की भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में अभ्यर्थी बगैर अनुभव के ही स्कूलों से अनुभव प्रमाणपत्र लेकर नियुक्तियां पा रहे हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से भी चहेतों को मेरिट में लाने के लिए इंटरव्यू में अधिक अंक देकर उनकी नियुक्ति होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए शासन ने विनियम 2009 में संशोधन कर टीचर भर्ती में अनुभव के अंकों को समाप्त कर दिया गया है, जबकि मेरिट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक भी नहीं जुड़ेंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रधानाध्यापक के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, पीएचडी, डी लिट एवं एमएड के अधिकतम 80 अंक और अधिकतम दस अंक इंटरव्यू के आधार पर मेरिट बनेगी। इसी तरह इंटरव्यू के अधिकतम 25 अंकों के स्थान पर अब अधिकतम 10 अंक मिलेंगे। 

देखने में आया है कि अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर कई अभ्यर्थी कोर्ट चले जाते हैं, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है, अब जो मेरिट में आएगा वही नियुक्ति पा सकेगा। 

- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा

पौड़ी में टीचरों की भर्ती में अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी होने का मामला सामने आया था, हालांकि मात्र कुछ टीचरों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले, लेकिन इन प्रकरणों के बाद विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
- राजे सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed