फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No employee gets infected during election activities

निर्वाचन गतिविधियों के दौरान कोई कर्मचारी न हो संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
No employee gets infected during election activities
आयुक्त गढ़वाल मंड़ल सुशील कुमार की अ ध्यक्षता में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2022 के सफल संपादन को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड सुरक्षा नियमों का भी सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए ताकि कोई भी कर्मचारी बीमार या संक्रमित न हो।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में बैठक लेते हुए उन्होंने सभी कार्मिकों को कोविड गाइडलाइन के अनुरूप सक्रियता, सतर्कता और आत्मविश्वास से काम करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जिले चुनावों की तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने क्रमवार निर्वाचन संबंधी अपनाई जाने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी दी तथा जिले के मतदेय स्थलों, निर्वाचन कार्य में कोविड गाइडलाईन के तहत सभी औपचारिकताएं एवं कार्यक्रम यथा कार्मिकों का प्रशिक्षण, पालिंग पार्टियों हेतु सामग्री वितरण की तैयारी, पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु स्थल, वाहन, स्ट्रोंग रूम, मतगणना स्थल आदि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के लिए पुलिस बल की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सुशील कुमार ने निर्वाचन की सभी गतिविधियों को काविड प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पादित करने और इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। ताकि निर्वाचन गतिविधियों के दौरान कार्मिक संक्रमित न हो। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर थर्मलस्क्रीनिंग मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाने तथा समय-समय पर सैनिटाइजेशन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी हेतु आरक्षित रखे गए कार्मिकों को विधानसभावार एलर्ट मोड़ में रखने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्मिकों को यथा समय संबंधित स्थान पर रिप्लेस किया जा सकें। उन्होंने नोडल अधिकारी वाहन को पोलिंग पार्टियों के आवगमन हेतु पर्याप्त मात्रा में कोविड गाइडलाईन के दृष्टिगत वाहनों की व्यवस्था करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांग और अधिक उम्र के मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर पोलिंग सहायक नियुक्त करने और इसके लिए एनजीओ की सहायता लेने को भी कहा। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान केएस नगियाल, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, अभिषेक रुहेला, डा. शिव कुमार बरनवाल, केके मिश्रा, मनीष कुमार, आकांक्षा सिंह, अपूर्वा पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed