फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No effect on smart city project agencies despite dozens of notices along with filing of lawsuits

मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दर्जनों नोटिस के बावजूद स्मार्ट सिटी परियोजना एजेंसियों पर नहीं कोई असर

Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
No effect on smart city project agencies despite dozens of notices along with filing of lawsuits
जहां केंद्र और राज्य सरकार स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को तेजी का दबाव बनाए है, वहीं ज्यादातर निर्माणदायी एजेंसियां मनमानी से बाज नहीं आ रही हैं। ब्रिज एंड रूफ जैसी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और दर्जनों नोटिसों के बावजूद कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है। परियोजना के सीईओ/डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने दूसरे दिन भी परियोजना के अफसरों संग बैठक कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम/सीईओ ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी परियोजना की निरंतर समीक्षा की जा रही, लेकिन कुछ परियोजनाओं को छोड़ ज्यादातर परियोजनाओं की स्थिति ठीक नहीं है। कहा कि यदि चार साल के भीतर अफसरों के स्तर पर परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की कड़ी मानीटरिंग की गई होती और एजेंसियों पर शिकंजा कसा गया होता, तो अब तक काफी निर्माण कार्यों को पूरा करा लिया जाता, लेकिन पिछले चार साल में परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ ही निर्माणदायी एजेंसियों द्वारा भारी शिथिलता बरती गई, जिससे परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में मौजूद अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी परियोजनाओं की दैनिक समीक्षा करने के साथ ही साप्ताहिक समीक्षा करें और जिस भी स्तर पर लापरवाही मिलें, उस स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाय। स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद ही डीएम डॉ. राजेश कुमार ने परियोजना के अफसरों पर शिकंजा कसने के साथ ही निर्माणदायी एजेंसियों पर भी शिकंजा कसा है। ऐसे में परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों में थोड़ी तेजी आई, लेकिन अभी भी प्रगति बहुत अच्छी नहीं है। जिस रफ्तार से स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्य जारी हैं, उसे देखते हुए नहीं लगता कि जुलाई 2023 स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों को पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed