फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no doctor for 800 crore health project

आठ सौ करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट के लिए डॉक्टर नहीं

Sat, 25 Feb 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Feb 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
no doctor for 800 crore health project
Doctor

आठ सौ करोड़ के उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को डाक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। केंद्र सरकार योजना को मंजूर कर चुकी है, लेकिन इंफ्रास्ट्रकचर की कमी की वजह से इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से इस परियोजना के लिए एक दर्जन स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, लेकिन धरातल पर उतारने के लिए डाक्टर और दूसरा पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज-2 को मंजूरी दे दी है। आठ सौ करोड़ के इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार भी तकरीबन दो सौ करोड़ रुपये अपना शेयर देगी। यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाया जाना है। फेज-2 प्रोजेक्ट के लिए भवन आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही महानिदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने एक दर्जन संयुक्त और सहायक निदेशक स्तर के एक दर्जन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर प्रोजेक्ट में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए डाक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज-1 जैसे हालात पैदा हो गए हैं। फेज-1 वर्ष 2007 में समाप्त हो चुका है। इसी तरह पहले फेज में भी डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी रही है जिससे प्रोजेक्ट सही ढंग से धरातल पर उतर ही नहीं पाया। इस बार भी विभाग को डाक्टर जुटाने के लाले पड़ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रकचर भी सुधारा जाना है और कई प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर चलाए जाएंगे।

उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत टिहरी और खटीमा के दो-दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड पर चलाया जाना है। इसके अलावा निजी एजेंसियों को मोड के तहत विशेषज्ञ सेवाओं के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीएचसी, पीएचसी और अस्पतालों में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।


उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज-2 में एक कंपोनेंट डाक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता मुहैया कराए जाने का भी है। इसमें डाक्टरों के साथ स्टाफ को भी आउटसोर्स किया जाएगा।
- डा. नीरज खैरवाल, प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed