फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No compromise on quality in the construction of Secretariat building: Dr. Kumar

सचिवालय भवन निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं : डॉ. कुमार

Fri, 30 Jan 2026 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
No compromise on quality in the construction of Secretariat building: Dr. Kumar
-परिसर में बन रहे छह मंजिला भवन का सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिवालय परिसर में निर्माणाधीन छह मंजिला कार्यालय भवन का शुक्रवार को सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी सूरत समझौता नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे सचिव डॉ. राजेश ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिवालय परिसर में विश्वकर्मा भवन के समीप छह मंजिला (जी5 एवं एक बेसमेंट सहित) आधुनिक कार्यालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भवन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यालय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य 24 जनवरी 2027 तक पूरा होना है।
विज्ञापन

भवन के बेसमेंट में 25 कार पार्किंग और 100 दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सचिवालय परिसर में पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। ग्राउंड फ्लोर पर एसबीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस, प्रवेश लॉबी और वेटिंग एरिया का प्रावधान किया गया है। ऊपरी मंजिलों पर सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव, अनुसचिव, स्तर के कार्यालय व उनके स्टाफ कक्ष, वेटिंग लॉबी और मीटिंग हॉल बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर संयुक्त सचिव एसएस रावत, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्रिपाठी, अपर सहायक अभियंता संदीप वर्मा, सहायक अभियंता गाेविंद सिंह, सहायक अभियंता विद्युत सहित ठेकेदार शिव कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed