फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no action on attacker of his son by MLA sajwan.

बेटे के हमलावरों पर पसीजे विधायक, किया माफ

Fri, 08 Jan 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
no action on attacker of his son by MLA sajwan.
गंगोत्री के कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव विजयपाल सिंह सजवाण ने बेटे और उसके दोस्त से मारपीट करने वाले आरोपी चार युवकों को पुलिस हिरासत से रिहा करा दिया। हमलावरों के परिजनों ने उनसे मिलकर खेद जताया था। विधायक सजवाण का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


शहर के रेसकोर्स में तीन जनवरी की रात विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के छोटे बेटे आकाश और दोस्त विकास रमोला के साथ सड़क के बीचोंबीच से कार हटाने को लेकर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। अगले दिन विकास रमोला की तरफ से कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुरोध पर माने विधायक
पुलिस ने इस मामले में रजत रावत, जफर, युवराज, राघव दुग्गल को हिरासत में ले लिया था। आरोपी युवकों के परिजनों ने विधायक सजवाण से मिलकर घटना पर खेद जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि इनमें कई पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश जाने की तैयारी में है। विधायक सजवाण ने बताया कि परिजनों के अनुरोध को स्वीकारते हुए किसी तरह की कार्रवाई न करने का निर्णय लिया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने भी दोनों पक्षों में सुलह होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed