फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Niti Extreme Ultra Run Flight Fueled by Determination; Anurag Completes 10 km Race Defying Cerebral Palsy

Niti Extreme Ultra Run: दृढ़ संकल्प से भरी उड़ान; सेरेब्रल पाल्सी को चुनौती देकर अनुरागने पूरी की 10 किमी दौड़

Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM IST
सार

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अनुराग ने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नीति घाटी की दुर्गम चढ़ाई, कम ऑक्सीजन और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए दौड़ पूरी की।

विज्ञापन
Niti Extreme Ultra Run Flight Fueled by Determination; Anurag Completes 10 km Race Defying Cerebral Palsy
अनुराग रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दृढ़ संकल्प के आगे कोई सीमा नहीं होती। यह साबित कर दिखा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अनुराग रावत ने। नीति घाटी में चल रहे “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अनुराग ने 10 किमी दौड़ पूरी की।

विज्ञापन



25 वर्षीय अनुराग रावत सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। अनुराग ने कठिन परिस्थितियों में लगभग 1 घंटे 45 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सबको प्रेरित किया।
विज्ञापन


Chamoli: नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन; सीएम धामी की घोषणा, रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी मूल निवासी और दिल्ली में रहने वाले अनुराग ने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नीति घाटी की दुर्गम चढ़ाई, कम ऑक्सीजन और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अनुराग ने कहा, सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं। यदि संकल्प मजबूत हो तो इंसान किसी भी मंजिल तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed