फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nishant-shurvir pair won the title in table tennis mixed

टेबल टेनिस मिक्सड में निशांत-शूरवीर की जोड़ी ने जीता खिताब

Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nishant-shurvir pair won the title in table tennis mixed
टेबल टेनिस - फोटो : social Media
देहरादून। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ में देहरादून के मनोज सिंह लगातार दूसरी बार विजेता रहे। वहीं, टेबल टेनिस के मिक्सड वर्ग में निशांत-शूरवीर की जोड़ी ने खिताब जीता। वहीं, अन्य मुकाबलों में सपना, विकास, योगेश, सौरभ, आकाश विजयी रहे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में चल रही प्रतियोगिता में ऊंची कूद महिला वर्ग में सपना जोशी (जैंती), नीमा (द्वारहाट), नेहा बिष्ट (काशीपुर), पुरुष वर्ग में विकास सिंह गुसाईं (नरेंद्र नगर), शुभम रावत (काशीपुर), मनीष कुमार (कोटाबाग) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में सोनी (काशीपुर), सागरिका चौहान (देहरादून), सपना कोरंगा (अल्मोड़ा), पुरुष वर्ग में योगेश चंद्र उपाध्याय (काशीपुर), मनीष नेगी (देहरादून), हिमांशु पंत (द्वारहाट), 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में तनुजा (द्वारहाट), सपना देवी (जैंती), रूबिका रावत (गोचर), पुरुष वर्ग में मनोज सिंह (देहरादून), आशुतोष कुमार (काशीपुर), हिमांशु कंडारी (देहरादून) ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन सिंगल पुरुष वर्ग में अक्षत (लोहाघाट) विजेता, अखिल कोठारी (आमवाला) उपविजेता, मिक्सड वर्ग में सौरभ ओली-नितिन बोरा (लोहाघाट) विजेता, अंकित सिंह-विश्वजीत सिंह (रुड़की) उपविजेता रहे।
विज्ञापन

टेबल टेनिल सिंगल वर्ग में आकाश कनौजिया (बड़कोट) विजेता, शूरवीर शर्मा (देहरादून) दूसरे व हिमांशु सिंह रावत (गोचर) तीसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस मिक्सड वर्ग में निशांत मनवाल-शूरवीर शर्मा (देहरादून) विजेता व हिमांशु सिंह रावत-सौरव जग्गी (गोचर) उपविजेता रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक हरि सिंह, संयुक्त सचिव आईआरडीटी डॉ. मुकेश पांडेय, राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून के प्रिंसिपल एके सक्सेना, एमके कन्याल, सुरेश कुमार, एके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed