{"_id":"8b49e172d8e80a724e2579f60606e4bc","slug":"nishank-part-in-protest-for-justice-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी के लिए जमीन पर उतरे निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बेटी के लिए जमीन पर उतरे निशंक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मूल के दिल्ली निवासी परिवार की बालिका से हुए दुष्कर्म एवं हत्या से क्षुब्ध पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक पीड़ित परिजनों के साथ दिल्ली में धरने पर बैठे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व गृह सचिव से वार्ता कर मामले पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
पौड़ी का रहने वाला है परिवार
मूल रूप से पौड़ी की रहने वाली इस लड़की के साथ फरवरी 2011 में गुड़गांव में उस समय दुष्कर्म किया गया जब वह शाम को दफ्तर से घर वापस आ रही थी। यह परिवार दिल्ली के द्वारिका में रह रहा है।
विज्ञापन
पीएमओ से की बात
निशंक ने इस मुद्दे पर पीएमओ व गृह मंत्रालय के अफसरों से भी बात की। उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए आखिर क्या वजह है कि दोषी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इस मुद्दे पर डॉ निशंक द्वारिका में ही चल रहे धरने पर पहुंचे और लोगों से बात की।
विज्ञापन
लड़की के साथ दुष्कर्म ही नहीं हुआ बल्कि उसकी हत्या भी कर दी गई। कई दिन बाद उसकी लाश बरामद हो सकी। लड़की के परिजन अभी तक अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।