ओआरओपी को लेकर बोलीं रक्षा मंत्री, सोशल मीडिया पर हो रहा दुष्प्रचार, सरकार की नीयत पर शक ना करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पहुंचीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) को लेकर पूर्व सैनिक सरकार की नीयत पर शक ना करें, यदि उनका कोई सवाल है तो सरकार आंख से आंख मिलाकर उसका जवाब देने को तैयार है।
ओआरओपी को लेकर साजिश के तहत सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है, इसका शिकार होने की जरूरत नहीं है। यदि कोई भी सवाल है तो वह सीधे चिट्ठी या फोन कर उनसे जवाब मांग सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 35 हजार करोड़ रुपये अब तक पूर्व सैनिकों के खातों में जा चुका है। हर वर्ष आठ हजार करोड़ पेंशन में दिए जा रहे हैं। चार किश्तों में एरियर का भुगतान कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ओआरओपी का रिव्यू इसी वर्ष होगा, उससे भी हमारे सैन्य परिवारों को लाभ होगा। कहा कि ये मुमकिन है कि कुछ कमियां रह गई हों, उन्हें भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं को भी पुरुषों की तरह नियमित किया जाएगा। डिसेबिलिटी कॉम्पोनेंट ऑफ पेंशन के 83 प्रकरणों में से 63 में सरकार ने अपील न करने का फैसला लिया है। शस्त्र बलों को सिविल से ऊपर का दर्जा देने का काम किया गया है।