फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nirbhaya case: Nirbhaya junior student happy with decision, said something touching

#NirbhayaCase: फैसले से खुश निर्भया के कॉलेज के जूनियर छात्र, कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 08 Jan 2020 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Jan 2020 11:30 AM IST
सार

  • जूनियर रहे छात्र बोले- हंसती खेलती उनकी दोस्त को अब मिलेगा इंसाफ 

विज्ञापन
Nirbhaya case: Nirbhaya junior student happy with decision, said something touching
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

निर्भया के कातिलों का डेथ वारंट जारी होने की खबर सुनकर देहरादून स्थित उनके संस्थान में खुशी की लहर है। निर्भया के जूनियर रहे छात्रों का कहना है कि अब इंसाफ हुआ है। ऐसे दरिंदों की सही सजा फांसी ही है। दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई निर्भया देहरादून के एक संस्थान में पढ़ती थी। उनके साथ हुई इस दरिंदगी से संस्थान में पढ़ने वाले उनके साथियों में भारी रोष था। संस्थान ने निर्भया को आज भी यादों में जिंदा रखा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

हर साल पांच बेटियों को निशुल्क शिक्षा

निर्भया के नाम से हर साल पांच बेटियों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। मंगलवार को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के कातिलों का डेथ वारंट जारी किया तो संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके संगी साथी और जूनियर छात्रों ने खुशी मनाई।

उनका कहना था कि अब जाकर उनकी दोस्त को इंसाफ मिला है। संस्थान के चेयरमैन सहित सभी शिक्षक भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नजर आए। संस्थान के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने कहा कि निर्भया तो हमारे बीच नहीं रही लेकिन यह सजा कहीं न कहीं उसके लिए इंसाफ है।

विज्ञापन

दरिंदों को अब उनके किए की सजा मिलेगी

निर्भया के शिक्षक जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं। छात्रा ज्योति आर्य ने कहा कि निर्भया के साथ जो दरिंदगी हुई थी, उसकी सजा फांसी ही होनी चाहिए थी, जो कि आज हुआ है।

छात्रा पूजा नैथानी ने कहा कि दरिंदों को फांसी मिलने से समाज में एक संदेश जाएगा। फिर कोई दरिंदगी करने से पहले दस बार सोचेगा। छात्रा अलीशा अग्रवाल ने कहा कि दरिंदों को अब उनके किए की सजा मिलेगी। 

विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को डेथ वारंट का मेयर ने किया स्वागत

निर्भया मामले में कोर्ट की ओर दोषियों के लिए डेथ वारंट दिए जाने के निर्णय का मेयर अनिता ममगाईं ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में हुए फैसले पर देशभर की मातृ शक्ति की निगाह लगी हुई थी।

वर्ष 2012 के दिसंबर में दिल्ली में हुए गैंगरेप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। देश को झकझोरने वाली इस घटना में दोषियों को सजा मिलने से देश में महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी। साथ ही इस फैसले से ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों में कानून का खौफ पैदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed