{"_id":"5e0d6d698ebc3e87952b35d5","slug":"nine-accused-of-attempting-sexual-abuse-including-ae-je-of-electricity-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बिजली विभाग के एई-जेई समेत नौ पर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बिजली विभाग के एई-जेई समेत नौ पर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस
Thu, 02 Jan 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:50 AM IST
सार
- लूट की कोशिश, मारपीट और धमकी देने के आरोप में भी मुकदमा
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ऊर्जा निगम के एई, जेई, लाइनमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने, लूट, गाली गलौच, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि 18 अक्तूबर को ऊर्जा निगम के एई राजेश कुमार, जेई धीरज सैनी, लाइनमैन संतोष और छह अन्य लोगों ने गांव बिराहा फार्म निवासी एक महिला के घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 452, 504, 506, 354, 376, 511, 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को बिराहा फार्म में बिजली चोरी मामले को लेकर ऊर्जा निगम की टीम को बंधक बनाकर अभद्रता की गई थी। इस मामले में एसडीओ की ओर से पूर्व में पुलिस टीम को बंधक बनाने का मुकदमा बाजपुर कोतवाली में दर्ज कराया जा चुका है। - वीके सक्सेना, ईई ऊर्जा निगम, बाजपुर।
विज्ञापन