नेलांग घाटी की मुंबा पीक पर पहली बार होगा आरोहण, निम का पर्वतारोही दल रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का पांच सदस्यीय अभियान दल काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नेलांग वैली की मुंबा पीक (5236 मीटर) पर आरोहण के लिए रवाना हुआ।
इस चोटी पर अभी तक किसी भी पर्वतारोही ने आरोहण नहीं किया है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में रवाना हुए पर्वतारोही बगैर पोर्टरों की मदद के अल्पाइन स्टाइल में इस चोटी पर आरोहण करेंगे।
रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दल अभियान पर रवाना हुआ। दल में निम के प्रशिक्षक दीप शाही, हवलदार अनिल कुमार, दो प्रशिक्षु पर्वतारोही देवेश्वरी बिष्ट और नवमी शामिल हैं।
लीडर कर्नल बिष्ट ने बताया कि चोटी नेलांग वैली में जाढ़ूंग गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित है। दल के सभी सदस्य बिना पोर्टरों की मदद के अपना सामान स्वयं साथ लेकर अल्पाइन स्टाइल में आरोहण करेंगे। 22 जुलाई तक इस चोटी पर आरोहण की योजना है।
गढ़वाल हिमालय माउंटेनियरिंग एंड ट्रैकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा, पर्यटन व्यवसायी दीपेंद्र पंवार का कहना है कि निम की ओर से गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की अनक्लाइंब्ड पीक का रास्ता खोले जाने से क्षेत्र में पर्वतारोहण व्यवसाय को काफी फायदा मिलेगा। आने वाले समय में इन चोटियों पर आरोहण के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।