फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav 2024 BJP opens front on irregularities in voter lists of civic elections Dehradun uttarakhand

Uttarakhand: निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों की गड़बड़ी पर भाजपा ने खोला मोर्चा, वार्डों के सीमांकन पर अड़े

Tue, 30 Apr 2024 12:40 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों की गड़बड़ी पर भाजपा ने बीएलओ पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने 30 दिन में गड़बड़ी ठीक करने की मांग की।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2024 BJP opens front on irregularities in voter lists of civic elections Dehradun uttarakhand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों की गड़बड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने चुनाव आयोग और शहरी विकास मंत्री से निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी ठीक करने की मांग की। उन्होंने 30 दिन का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

सोमवार का पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा। फिर प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिला। शिकायत की कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो पाए। आरोप है कि बीएलओ ने अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से नहीं किया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची से बाहर रह गए।

विज्ञापन

एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग दो से तीन बूथों में रखे गए। मतदाता सूची में जो नाम शामिल किए गए हैं, उनमें कई तरह की गलतियां हैं। कतिपय वार्डों में कई लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए, जबकि वे उस वार्ड के निवास नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि घर-घर जाकर ये सारी गड़बडि़यां ठीक की जाएं। इसके लिए एक माह का समय निर्धारित हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Yatra:  हाईवे खस्ता हालत...जख्मी आस्था पथ पर मरहम लगाने में जुटीं एजेंसियां, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

वार्डों के सीमांकन की मांग भी उठाई

प्रतिनिधिमंडल ने यह शिकायत भी की कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में कुछ वार्ड अत्यधिक छोटे हैं तो कुछ वार्डों का आकार बहुत बड़ा है। आयोग और सरकार से वार्डों का पुन: सीमांकन कराने की मांग की। कहा, वार्डों का आकार समान मतदाता संख्या के आधार पर होना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed