फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 voter warns BJP relief to Congress

निकाय चुनाव 2018: लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने भाजपा को चेताया, कांग्रेस को दिलासा

Wed, 21 Nov 2018 02:43 PM IST
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, हल्द्वानी
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 21 Nov 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 voter warns BJP relief to Congress
narendra modi - फोटो : PTI

विधानसभा चुनाव में अतुलनीय प्रदर्शन करने वाली भाजपा को अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के 36 निकायों में भाजपा शहरी क्षेत्र के करीब 33 प्रतिशत मतदाताओं को ही लुभा पाई। मत प्रतिशत के हिसाब से कांग्रेस का प्रदर्शन सत्ताधारी दल से बेहतर रहा। कांग्रेस ने इन निकायों में करीब 35 प्रतिशत वोट हासिल किए। क्षेत्रीय दल यूकेडी, बसपा और सपा को यह चुनाव आत्ममंथन के लिए मजबूर करेगा। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव को भाजपा ने गंभीरता से लेने का दावा किया था। लोकसभा चुनाव की पहली सीढ़ी मानकर सत्ताधारी दल ने निकाय चुनाव में संगठन से लेकर सरकार तक हाड़तोड़ मेहनत भी की। परिसीमन और आरक्षण तय करने में उसे सत्ता में होने का सुख भी मिला। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के दौरे, डबल इंजन की सरकार और सहकारिता चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन का सहारा भी भाजपा ने लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम सहित 36 निकायों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा कुल वोट का 33 प्रतिशत हासिल करने में सफल रही। रुद्रपुर नगर निगम में ही भाजपा का वोट प्रतिशत करीब 47 रहा। रुद्रपुर में मिली जीत ने ही भाजपा को कुमाऊं में कुछ हद तक संभाला भी। 29 निकायों में उसे कुल मिलाकर 27 प्रतिशत वोट ही मिल पाए। 

इस हिसाब से कांग्रेस अपनी पीठ थपथपा सकती है। विधानसभा चुनाव के बाद सहकारिता चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने कुमाऊं मंडल के 36 निकायों में करीब 35 प्रतिशत वोट हासिल किए। कांग्रेस खुद भी इस चुनाव को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश के रूप में देख रही थी। 29 निकायों में कांग्रेस ने करीब 28 प्रतिशत मतदाताओं का विश्वास जीतने में कामयाबी पाई।

रुद्रपुर नगर निगम में उसे कुल 40 प्रतिशत वोट मिले और निगम में सात प्रतिशत के वोटों के अंतर उस पर भारी पड़ा। उसे संभाला किच्छा और काशीपुर ने। यूकेडी, सपा, बसपा और अन्य दलों को यह चुनाव आत्ममंथन का संकेत भी दे गया है। यूकेडी ने नैनीताल की एकमात्र सीट गंवाकर अपने गिरते ग्राफ की बानगी पेश की। बसपा को जसपुर में जीत का स्वाद मिला और सपा खाता तक नहीं खोल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed