फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 State Election Commission deploy 28 observer

निकाय चुनाव 2018: राज्य निर्वाचन आयोग ने तैनात किए 28 प्रेक्षक

Tue, 30 Oct 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 State Election Commission deploy 28 observer
भारत निर्वाचन आयोग

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए 28 प्रेक्षक तैनात कर दिए। आठ आईएएस समेत आईएफएस, पीसीएस और अन्य अफसरों को विभिन्न निकायों में स्वच्छ एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। नौ अफसरों को रिजर्व में रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन


तैनात किए गए प्रेक्षकों को दिशा निर्देश के लिए 12 नवंबर को आयोग के कार्यालय में ब्रीफिंग रखी गई है। प्रेक्षकों से इस ब्रीफिंग में अनिवार्य रूप से आने के लिए कहा गया है। प्रेक्षकों से कहा गया है कि वे 15 नवंबर तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। 16 और 17 नवंबर को अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और चुनाव की जानकारी लें। मतदान वाले दिन 18 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा सेंटर और बूथ का निरीक्षण करें। प्रेक्षकों से कहा गया है कि चुनाव के दौरान कोई भी गंभीर स्थिति की जानकारी होने पर वे आयोग को सूचित करेंगे। मतदान और मतगणना खत्म होने के बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को देंगे और तब ही मुख्यालय छोडे़ंगे। पुनर्मतदान की स्थिति होने पर उनसे संबंधित क्षेत्र में बने रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कौन किस निकाय का प्रेक्षक
-पीके पात्रो-देहरादून, डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव-ऋषिकेश, अशोक कुमार-कोटद्वार, दुगड्डा, शारदा प्रसन्न सुबुद्घि-हरिद्वार, शिवालिक नगर, विनय शंकर पांडेय-हल्द्वानी, लालकुआं, कै.आलोक शेखर तिवारी-रुद्रपुर, किच्छा, डॉ.इकबाल अहमद, काशीपुर, सुल्तानपुर, डॉ.तेजस्विनी अरविंद-अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट और भिकियासैंण, जीवन सिंह-खटीमा, सितारगंज, शक्तिगढ़ और नानकमत्ता, प्रमोद कुमार सिंह-गदरपुर, दिनेशपुर, केलाखेड़ा और गुलरभोज, रजनीश सच्चिदानंद यशवस्थी-जसपुर, महुआडाबरा, महुआखेड़ागज, नीरज कुमार-टनकपुर, बनबसा, शिवेंद्र प्रताप सिंह-चंपावत, लोहाघाट, डॉ.आईपी सिंह-रामनगर, कालाढूंगी, डॉ.पराग मधुकर धकाते-नैनीताल, भवाली, भीमताल, बाल मयंक मिश्रा-पिथौरागढ़, डॉ.अभिषेक त्रिपाठी-डीडीहाट, धारचूला, राहुल वर्मा-गंगोलीहाट, बेरीनाग, मान सिंह-बागेश्वर, कपकोट, चंद्र सिंह धर्मशक्तू-बाडाहाट-उत्तरकाशी, चिन्यालीसौंड, प्रकाश चंद्र दुमका-पुरोला, बडकोट और नौगांव, अशोक कुमार गुप्ता-गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग और पीपलकोटी, जीके रस्तोगी-कर्णप्रयाग, गौचर और पोखरी, विजय कुमार-गैरसैंण, थराली, अर्चना गहरवार-नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम जोंक, सुंदरलाल सेमवाल-टिहरी, चंबा और गजा, मनमोहन सिंह रावत-देवप्रयाग, कीर्तिनगर, बंशी लाल राणा-घनसाली, चमियाला और लंबगांव, झरना कमठान-मसूरी, प्रताप सिंह शाह-विकासनगर, हरर्बटपुर, विप्रा द्विवेदी-डोईवाला, रामविलास यादव-पौड़ी, सतपुली, रमेश चंद्र-रुद्रप्रयाग, अगस्तयमुनि, ऊखीमठ और तिलवाड़ा, सनातन-मंगलौर, लक्सर, लंढौरा और झबरेड़ा, युगल किशोर पंत-भगवानपुर, पिरानकलियर।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व में रखे गए हैं ये प्रेक्षक
-हरि चंद्र सेमवाल, अतुल कुमार गुप्ता, उदयवीर सिंह यादव, निधि यादव, अजय कुमार, रोहित श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश शुक्ला, डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, वीर सिंह।

                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed