फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay chunav 2018 in uttarakhand Code of Conduct Applicable 

निकाय चुनाव 2018: उत्तराखंड में 18 नवंबर को होंगे चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने लागू की आचार संहिता

Tue, 16 Oct 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Oct 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Nikay chunav 2018 in uttarakhand Code of Conduct Applicable 
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश के 84 नगर निकायों में 18 नवंबर को मतदान और 20 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस बार खास बात यह होगी कि सभी निकायों में वोट डालने के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। इससे पहले 2013 के निकाय चुनावों में देहरादून समेत चार जिलों में ईवीएम से मतदान हुआ था।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के आठ नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं। इनमें से तीन में चुनाव होते ही नहीं हैं, जबकि दो निकायों के गठन पर हाईकोर्ट का स्टे है। निकाय चुनाव के संबंध में लगातार चर्चाओं में रहे रुड़की नगर निगम, बाजपुर व श्रीनगर पालिका परिषद में फिलहाल चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। यहां आरक्षण के पेच की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कानूनी दांव-पेच, जोर आजमाइश के बीच आखिरकार प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज ही गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले 15 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान व 17 नवंबर को मतगणना कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। मगर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए कुछ अतिरिक्त दिन लेते हुए सोमवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने आयोग कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस की। इससे पहले सोमवार सुबह राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम सरकार को भेजा गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर पर शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु ने चुनाव अधिसूचना जारी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैलेट से होंगे चुनाव, ईवीएम नहीं होगी इस्तेमाल

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने साफ कर दिया है कि इस बार सभी निकायों में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। 2013 के नगर निकाय चुनाव में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी नगर निगम में ईवीएम से चुनाव कराए गए थे। बाकी सभी जगहों पर बैलेट से ही चुनाव हुए थे।

नगर निकाय चुनाव: अधिसूचना का सिलसिला
नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा। इस पर सरकार ने सहमति जताई, तो शासन स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शाम को चुनाव अधिसूचना जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की प्रेस कान्फ्रेंस के साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालयों के स्तर पर चुनाव की अधिसूचना जारी की जानी है।

30 पर्यवेक्षकों की होगी चुनाव में नियुक्ति
राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव खर्च से लेकर आचार संहिता के अनुपालन को लेकर 30 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

-राज्य निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वचनबद्ध है। अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी निगाह रहेगी।
-चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड।

-सरकार पहले से कहती आई है कि वह निकाय चुनाव के लिए हर समय तैयार है। रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर निकायों में जल्द से जल्द चुनाव कराने के प्रयास किए जाएंगे। 
-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड।
 

यह है नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम

नामांकन-               20, 22 और 23 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 से अपराहृन पांच बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच- 25 और 26 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक)

नामांकन पत्रों की वापसी- 27 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से अपराहृन चार बजे तक)

निर्वाचन प्रतीक आवंटन-29 अक्तूबर 2018 (सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 

मतदान                -18 नवंबर 2018 (सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक) 

मतगणना              -20 नवंबर 2018 (सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक) 

नगर निकाय चुनाव की स्थिति

नगर निकायों की संख्या-92
नगर निगम            -08
नगर पालिका परिषद   -41
नगर पंचायत          -43

नगर निकाय चुनाव की स्थिति-84 निकायों में चुनाव
नगर निगम           -07 (रुड़की को छोड़कर)
नगर पालिका परिषद  -39 (बाजपुर, श्रीनगर को छोड़कर)
नगर पंचायत         -38 (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, भतरौंजखान, सेलाकुई को छोड़कर)

84 नगर निकायों की स्थिति
कुल वार्ड-                 1064
कुल मतदान केंद्र -          1256
कुल मतदान स्थल -         2659
संवेदनशील मतदान केंद्र -    305
संवेदनशील मतदान स्थल -   589
अति संवेदनशील मतदान केंद्र -236
अति संवेदनशील मतदान स्थल -533

2357840 है 84 निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या

1148027 है 84 निकायों में महिला मतदाताओं की संख्या

1209813 है 84 निकायों में पुरुष मतदाताओं की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed