फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 congress leader told uttarakhand president about ticket

निकाय चुनाव 2018: दावेदार ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा ‘पांच साल से टिकट मांग रहा हूं, अब धोखा न हो’

Thu, 18 Oct 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 congress leader told uttarakhand president about ticket
pritam singh

बुधवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में अपने कक्ष में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह वरिष्ठ नेताओं से चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच भगत सिंह कालोनी वार्ड का एक दावेदार पहुंच गया। सबका अभिवादन करते हुए बोला- ‘अध्यक्ष जी, 15 साल से टिकट मांग रहा हूं, कभी कोई वजह रही, कभी कोई, टिकट नहीं मिला। अब मेरे साथ धोखा न हो।’

विज्ञापन


तक प्रीतम मुस्कुराकर पूछते हैं, आपने प्रभु लाल बहुगुणा जी से बात की है। इस बीच वह महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र अग्रवाल को भी वहां बुला लेते हैं। दावेदार का दम अब कसौटी पर होता है। साथ बैठे नेता उसकी पैरवी करते हैं। प्रीतम भरोसा दिलाते हैं - हमारा लक्ष्य सिर्फ विजय है। पार्टी के वफादार और जीतने वालों को टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में अपने कक्ष में प्रीतम बुधवार को सुबह से शाम तक दावेदारों से घिरे रहे। कोई कान में आकर फुसफुसाता, तो प्रीतम कभी हामी भरते, कभी इनकार की मुद्रा में सिर हिलाते। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना इस बीच आकर निकाय चुनाव से जुड़ी कुछ जानकारी साझा करते हैं तो प्रीतम गंभीर हो जाते हैं। फिर महामंत्री विजय सारस्वत को फोन लगवाते हैं। अब कुमाऊं की एक निकाय को लेकर दोनों की बात हो रही है। बात खत्म होती है, तो मिलने वालों का सिलसिला एक बार फिर शुरू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब कई महिलाओं के साथ इस कक्ष में मौजूद हैं। ये सभी टिकट की दावेदार हैं। बात आगे बढ़ती है, एक महिला नेत्री कहती है - हमें उम्मीद है आपके रहते महिलाओं को चुनाव में भागीदारी का पूरा मौका मिलेगा। प्रीतम हाथ जोड़ लेते हैं। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, सतपाल ब्रहमचारी, कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी भी चुनावी चर्चा में शामिल हैं।


प्रीतम बीच-बीच में इलेक्टानिक चैनलों को बाइट भी दे रहे हैं। चुनावी मंथन का क्रम इस कारण प्रभावित हो रहा है। इस बीच, एक फोन आता है। प्रीतम फिर चुनाव के लिए फीडबैक ले रहे हैं। कह रहे हैं - सिर्फ जीत चाहिए, कोई मुझे पसंद करता है या नहीं, ये मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के लिए चुनाव जीतने वाला होना चाहिए। इस बीच, घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी आ जाते हैं। भीड़ देखकर वह बाहर निकलने वाले ही होते हैं कि प्रीतम आवाज लगाते हैं - विधायक जी आपसे अहम बात करनी है। नेगी रुक जाते हैं, थोड़ी देर बाद उनका नंबर आता है। बातचीत का सिलसिला चलता है। बगल से सटे कमरे में अन्य दावेदार अपनी बारी के इंतजार में है। प्रीतम कहते हैं - सभी से मिलूंगा। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed