फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav 2018 Bjp and Aap candidate income in Millions 

निकाय चुनाव: लखपति और करोड़पति हैं भाजपा और आप के मेयर प्रत्याशी, एजुकेशन जानकर यकीन नहीं होगा

Tue, 23 Oct 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav 2018 Bjp and Aap candidate income in Millions 
सुनील उनियाल गामा/रजनी रावत

मेयर प्रत्याशी के लिए सोमवार को पहले दिन जिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं, उनमें आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी रजनी रावत करोड़पति हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा लखपति हैं। नामांकन पत्र में रजनी ने सालाना आय 30 लाख रुपये दर्शाई है। जबकि गामा की वार्षिक आय 10 लाख 30 हजार रुपये है। 

विज्ञापन


रजनी के पास करोड़ों रुपये के प्लॉट के साथ 1.4 करोड़ रुपये की एफडीआर भी है। इसके अलावा पहले दिन चार दावेदारों में सर्वाधिक पढ़े-लिखे दावेदार निर्दलीय अभय जोशी हैं। वह स्नातक हैं। भाजपा मेयर प्रत्याशी गामा इंटरमीडिएट हैं। सरदार खान आठवीं पास और रजनी रावत साक्षर हैं। 

विज्ञापन

प्रत्याशी का ब्योरा/ सुनील उनियाल गामा (56 वर्ष) 

पार्टी- भाजपा
 शिक्षा - इंटरमीडिएट 
नगद - 50,000 रुपये (पत्नी के पास नगद 25 हजार रुपये) 
बैंक - 16 लाख रुपये (पत्नी के पास 48 लाख रुपये)
 शेयर, बांड आदि- 14 लाख रुपये।
एलआईसी पॉलिसी - 2 लाख रुपये। 
 वाहन - पोलो, कीमत चार लाख व एक्टिवा कीमत 20 हजार रुपये ।
 जेवरात - 40 ग्राम सोना, 1,20,000 रुपये (पत्नी के पास 200 ग्राम सोना व छह लाख रुपये)
खेत - छरबा (विकासनगर) में 12600 गज, कीमत 55 लाख (पत्नी के नाम खेत 4500 गज कीमत आठ लाख)
अकृषि भूमि - बंजारावाला में 260 वर्गगज, काला गांव में 200 वर्ग गज व डोभालवाला में 200 वर्गगज। 
मकान - 333 वर्गगज डोभालवाला
आयकर - 91,131 रुपये 
वार्षिक आय - 4,42,545 रुपये 
पेंशन का किराया - 493825 रुपये 
ब्याज - 936370 रुपये 
खेती - 92342 रुपये 

रजनी रावत (49 वर्ष)

 दल - आम आदमी पार्टी 
 शिक्षा - साक्षर 
 नगद - 3 लाख रुपये 
बैंक - 25,00,236 रुपये 
एफडीआर - 1.4 करोड़ 
कार - फॉर्च्यूनर 
 जेवरात - 1 किलो सोना, 30 लाख के अन्य जेवरात।
 फार्महाउस - 65 लाख रुपये 
प्लाट - 2.3 करोड़ रुपये 
 आवास - 300 वर्गज शिवलोक कॉलोनी, रायपुर 
मासिक आय - 2.5 लाख रुपये मासिक 
ऋण - 1,75,00,000 रुपये 
आयकर - 3,93,383 रुपये 

 
विज्ञापन

सरदार खान (57 वर्ष)

दल - निर्दलीय 
शिक्षा - आठवीं 
नगद - 30,000
संपत्ति - 3 बिस्वा 
व्यवसाय - इंटीरियर डेकोरेटर 
 वाहन - बाइक 
आय - 20,000 रुपये मासिक 
 

अभय जोशी (44 वर्ष)
 दल - निर्दलीय 
शिक्षा - बी. कॉम 
 नगद - 40,000 रुपये 
आवास - मोहित नगर 85 लाख रुपये 
संपत्ति कर - 1340 रुपये 
ऋण - 26,17,138
 आय - 21980 रुपये मासिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed