{"_id":"57602c114f1c1bc54d11c270","slug":"night-stay-closed-in-corbett-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे हुआ बंद, जानिए कब होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे हुआ बंद, जानिए कब होगा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट नेशनल पार्क बुधवार से रात्रि विश्राम के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि ढिकाला और दुर्गादेवी जोन 15 जून से पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। बिजरानी जोन 30 जून तक डे विजिट के लिए खुला रहेगा जबकि झिरना और ढेला जोन डे विजिट के लिए सालभर खुले रहेंगे। पार्क को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
खूब हुए बाघ के दीदार
कार्बेट पार्क में इस बार खास बात यह रही कि यहां बाघों ने भी पर्यटकों को निराश नहीं किया। ढिकाला जोन में तो पिछले साल के मुकाबले इस साल पर्यटकों को बाघों का खूब दीदार हुआ। मोटा साल में बाघिन का तो सांभर रोड में एक बाघिन और बाघ के जोड़े पर्यटकों को देखने को मिले। गेठिया रौ में भी बाघिन ने पर्यटकों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
लगभग तीन लाख पर्यटकों ने किया दीदार
पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया वर्ष 2013-14 में पार्क भ्रमण के लिए 206413 भारतीय पर्यटक और 5262 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इससे पार्क को 7,48,25679 रुपये की आय हुई थी। वर्ष 2014-15 में 239681 भारतीय तथा 6192 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनसे 8,30,38521 रुपये की आमदनी हुई थी। जबकि वर्ष 2015-16 में पार्क में 276356 भारतीय पर्यटक व 6952 विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इनसे पार्क प्रशासन को 8,90,16415 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन