फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NICU ward in Coronation got 15 nurses, one pediatrician, two medical officers

Dehradun News: कोरोनेशन में नीकू वार्ड को मिलीं 15 नर्स, एक बाल रोग विशेषज्ञ, दो मेडिकल ऑफिसर

Fri, 27 Sep 2024 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
NICU ward in Coronation got 15 nurses, one pediatrician, two medical officers
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iजिला अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बनाए जा रहे नीकू वार्ड की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है।
I
Iजिला अस्पताल में अभी तक नीकू का संचालन नहीं किया जा रहा था, लेकिन नए डीएम के आने के बाद नीकू वार्ड के लिए तैयारियां की जा रही हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया कि नीकू वार्ड के लिए एनएचएम के तहत 15 स्टाफ नर्सों का चयन कर लिया गया है, जिनकी अगले सप्ताह तक तैनाती कर दी जाएगी। उधर, एक बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के साथ ही अस्पताल में दो मेडिकल ऑफिसर की तैनाती कर दी गई है। यही नहीं नीकू वार्ड के लिए एक एंबुलेंस का इंतजाम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपीएमएस डॉ. वीरेंद्र चौहान ने बताया कि स्टाफ नर्स जल्द ज्वाइन कर लेंगी, दो मेडिकल ऑफिसर ज्वाइन कर चुके हैं। नीकू वार्ड के प्रभारी यहां पूर्व से तैनात वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ रहेंगे। जल्द ही नीकू वार्ड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iअभी और भी स्टाफ की होनी है नियुक्ति
I
Iनीकू वार्ड में दो बाल रोग विशेषज्ञ, छह एमबीबीएस डॉक्टर और 16 स्टाफ नर्स के साथ वार्ड अटेंडेंट सहित अन्य स्टाफ की जरूरत होती है। 15 स्टाफ नर्स का चयन हो चुका है।

I
I
I
I
I
Iये होता है नीकू वार्ड
I
I
I
Iनीकू वार्ड यानी न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट नवजात बच्चों के लिए एक अलग से यूनिट होती है। इसमें ऐसे बच्चों का उपचार किया जाता है, जो समय से पहले जन्मे हों, जिनका वजन सामान्य से कम हो या बच्चा पीलिया से पीड़ित हो। इसमें वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं होती हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed